हरिद्वार। जिला बार संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला तय है। एक दावेदार के पर्चा वापस लेने पर आय व्यय संप्रेक्षक पद पर निर्विरोध चुनाव होना तय है। नामांकन पर्चा जांच में सही पाए गए हैं। सभी प्रत्याशियों में से किसी ने भी पर्चा वापस किया है। सोमवार में बार कक्ष में बने मतदान केंद्र पर वोट डाले जाएंगे।शुक्रवार को जिला बार संघ के मीटिंग हॉल में मुख्य चुनाव अधिकारी रविन्द्र कुमार दत्ता व सहायक चुनाव अधिकारी कुलवंत सिंह चैहान, अश्विनी कुमार सैनी व दीक्षा सिंह ने चुनाव नामांकन पत्र की जांच प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए नमित शर्मा, हरदम सिंह चैहान, सुधीर त्यागी व सुशील कुमार के मध्य कड़ा चतुष्कोण मुकाबला तय है। उपाध्यक्ष पद पर उजागर सिंह,राजेंद्र सिंह कटारिया, तनवीर भारती, अनुराग चैधरी और सुशील कुमार पाल के बीच पंचकोणीय लड़ाई होगी। सचिव पर रियाजुल हसन, राकेश सैनी, हिमांशु सैन अजमानी, संगीता बंसल और सुधाकर सिंह के बीच पंचकोणीय मुकाबला तय है। सहसचिव पद पर मीनाक्षी कपिल और विनय शर्मा के बीच सीधा संघर्ष होगा। कोषाध्यक्ष पर मनोज धीमान व लीला कुमारी के बीच सीधा मुकाबला तय है। आय व्यय संप्रेक्षक पद के लिए जितेंद्र कुमार चैहान, रीमा शाहीम व राजेश कुमार वर्मा के मध्य त्रिकोणीय मुकाबला तय है। जबकि पुस्तकालय अध्यक्ष पर रूचि बगवाड़ी और सचिन कुमार बेदी के बीच सीधी लड़ाई तय है।000 सदस्य कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचितहरिद्वार। कार्यकारिणी पद के शिवकुमार, रुचचन्द आजाद, राकेश नेगी, बृजभूषण पालीवाल, सागर वशिष्ठ, हरीश सैनी व सौरभ कुमार चैहान ने दावेदारी जताई है। सहायक चुनाव अधिकारी कुलवंत सिंह चैहान ने बताया कि सात सदस्य कार्यकारिणी के लिए मात्र सात उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। जिस पर सात सदस्य कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।सहायक चुनाव अधिकारी कुलवंत सिंह चैहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह से पर्चों की जांच कर दोपहर बाद से पर्चा वापसी की प्रक्रिया शुरू की गई थी। किसी भी प्रत्याशी ने उम्मीदवारी वापस नहीं ली। बताया कि बार कौंसिल उत्तराखंड की परीक्षा नहीं देने वाले अधिवक्ता अपने वोट का इस्तेमाल नही कर पाएंगे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment