श्री मानव कल्याण आश्रम हरिद्वार, बद्रीनाथ की संस्थापिका ब्रह्मलीन संन्यासिनी माता ललिताम्बा की 13वीं पुण्यतिथि पर स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती महाराज का तिलक चादर समारोह श्री मानव कल्याण आश्रम, कनखल में आयोजित हुआ। इस दौरान षड्दर्शन भेख भगवान एवं तेरह अखाड़ों, संत-महंत-महामण्डलेश्वरों की उपस्थिति में ब्रह्मलीन स्वामी कल्याणानन्द सरस्वती के शिष्य स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती महाराज को तिलक चादर प्रदान कर श्री मानव कल्याण आश्रम का महंत नियुक्त किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने ब्रह्मलीन माता ललिताम्बा और उनके परम शिष्य ब्रह्मलीन स्वामी कल्याणानन्द सरस्वती को स्मरण कर गौरक्षा आन्दोलन, राम जन्म भूमि आन्दोलन में उनकी अहम भूमिका को नमन करते हुए कहा कि स्वामी कल्याणानन्द सरस्वती और उनकी गुरूदेव माता ललिताम्बा त्याग, तपस्या की प्रतिमूर्ति थे। उन्हांेने गौ संरक्षण व धर्म प्रचार को अपना जीवन समर्पित किया। श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने कहा कि मानव कल्याण आश्रम सदैव धर्म प्रचार और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती महाराज मानव कल्याण आश्रम के महंत के रूप में सेवा प्रकल्पों को कुशलतापूर्वक संचालित करंेगे। मानव कल्याण आश्रम के ट्रस्टी स्वामी देवानन्द सरस्वती ने कहा कि शंकराचार्य स्मारक समिति, शंकराचार्य चैक की स्थापना पूज्य माता ललिताम्बा की प्रेरणा से स्वामी कल्याणानन्द सरस्वती महाराज ने की थी। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने गौरक्षा आन्दोलन के माध्यम से ललिताम्बा माता ने समस्त देश में गौरक्षा की अलख जगायी थीं। गौरक्षा आन्दोलन में भाग लेते हुए उन्हांेने जेलयात्रा भी की थी। ऐसी धार्मिक संस्था के उत्थान में नवनियुक्त महंत स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती महाराज अग्रणीय भूमिका निभायेंगे। श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के कोठारी महंत दामोदर दास ने कहा कि मठ, मंदिर, आश्रम व अखाड़ों ने भारतीय संस्कृति व सभ्यता की रक्षा करने व धर्म प्रचार का कार्य किया। श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि ब्रह्मलीन माता ललिताम्बा ने जिस निडरता के साथ गौहत्या विरोधी आन्दोलन में भाग लेेते हुए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का घेराव करने का साहस दिखाया उससे तो यही साबित होता है कि माता ललिताम्बा एक धर्मरक्षक, निर्भीक संत थी। इस अवसर पर श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिरूद्ध भाटी व बहादुर सिंह वर्मा ने संतजनों व अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में मुख्य रूप से कोठारी महंत दामोदर दास, महंत कमल दास, महंत धीरेन्द्र पुरी, महंत बालभारती, महंत गोपालानन्द ब्रह्मचारी, महंत प्रकाशानन्द, थानापति महंत तूफान गिरि, निरंजनी अखाड़ा के आशुतोष पुरी, महंत अरविन्द पुरी, महंत जगदीश सिंह, स्वामी प्रकाशानन्द, स्वामी कमलानन्द समेत षड्दर्शन साधु समाज के संत, महंत, महामण्डलेश्वरों ने अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरानल संतोष ध्यानी, प्रशादानन्द, स्वामी मंजूनाथ, अर्पित मिश्रा, पार्षद विनित जौली, अनिल मिश्रा, राजेश शर्मा, सुनील अग्रवाल, राधेकृष्ण शर्मा, प्रशांत सैनी, सचिन अग्रवाल, लोकेश पाल, नागेन्द्र राणा, नितिन माणा, मनोज परलिया, मोहित प्रजापति, दिनेश बहुगुणा, पत्रकार संजय वर्मा, कुलभूषण शर्मा, विनित गिरि, ब्रह्मदत्त, सुरेन्द्र मिश्रा समेत अनेक संत-महंत व गणमान्यजन उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment