हरिद्वार। सामाजिक सरोकारों को और मजबूत बनाते हुए समाज सेवा में लगातार योगदान देने का कार्य पूर्व पालिकाध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है। लाॅकडाउन के दौरान श्री राधा कृष्ण धाम आश्रम की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार भोजन वितरित कराया जा रहा है। रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर श्रीबंशी वाले बाबा के सहयोग से जरूरतमंदों को मीठे चावल, पूरी सब्जी, रोटी, छोले आदि के पांच हजार पैकेट जरूरतमंदों को वितरित किए गए। श्री राधा कृष्ण धाम के परमाध्यक्ष पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। लाॅकडाउन में कोई भी भूखा ना रहे इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। आश्रम वाहन के माध्यम से खड़खड़ी, भीमगोड़ा, नई बस्ती, दुर्गा नगर, मुखिया गली, पावन धाम आदि क्षेत्रों में प्रतिदिन भोजन पहुंचाया जा रहा है। लॉकडाउन चलने तक इस सेवा कार्य को निरंतर जारी रखा जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार, मुकुंद हरि, भागवताचार्य हरिओम शर्मा ने कहा कि श्री राधा कृष्ण धाम लगातार गरीब और निराश्रितों की सेवा का उल्लेखनीय काम कर रहा है। उन्होंने कहा लाॅकडाउन जैसी परिस्थिति में कोई भी भूखा ना सोए यही मानवीय धर्म है। इस दौरान थानेश्वर शर्मा, रोहित नेगी, नितिन यादव, प्रवीण पाठक, गोविंद निषाद, आकाश भाटी, गौरव पाल, महेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment