हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्रान्गर्त धनपुरा से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। परिवार वालों ने दूसरे समुदाय के युवक पर बहला फुसला कर अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। किशोरी घर से जाने के बाद लापता हो गई। परिवार वालों ने आस-पास उसकी तलाश की, पर कुछ पता नहीं चल पाया। जानकारी जुटाने पर पता चला कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक भी घर से गायब है। तब परिवार ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें युवक पर उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने और अपहरण करने का आरोप लगाया है। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस हरकत में आ गई। तहरीर के आधार पर आरोपित युवक दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पथरी थानाध्यक्ष सुखपाल मान ने बताया कि किशोरी के चाचा की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर दोनों की तलाश की जा रही है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment