हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा जनहित एवं कुंभ मेले को लेकर लिए जा रहे निर्णयों का स्वागत किया है। प्रैस को जारी बयान में श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि संतों का सम्मान करते हुए कुंभ मेले को भव्य रूप से कराने का निर्णय मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक फैसला है। सरकार यदि यह फैसला एक माह पहले करती तो आज कुंभ का स्वरूप और ज्यादा भव्य होता। उन्होंने कहा कि अब मेला प्रशासन को मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए दिन रात मेहनत कर कुंभ मेले से जुड़ी सभी मूलभूत सुविधाएं संतों को उपलब्ध करानी चाहिए। साथ ही सभी तेरह अखाड़ों के संत महंतों एवं महामण्डलेश्वरों के लिए भूमि का आवंटन जल्द से जल्द कर टेंट एवं शिविर की व्यवस्था को भी लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले को लेकर पूरे विश्व की निगाहें भारत पर टिकी हैं। करोड़ो श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र तथा सनातन संस्कृति का सबसे बड़ा पर्व कुंभ मेला भव्य रूप से संपन्न होगा तो उसका पूरे विश्व में सकारात्मक धार्मिक संदेश प्रसारित होगा। इस दौरान श्रीमहंत रामरतन गिरी, श्रीमहंत दिनेश गिरी, श्रीमहंत ओंकार गिरी, महंत मनीष भारती, महंत राधे गिरी, महंत नीलकंठ गिरी, महंत नरेश गिरी, दिगंबर गंगा गिरी, महंत केशवपुरी आदि संत मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment