हरिद्वार। प्रतिष्ठापूर्ण समझे जाने वाले डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में शनिवार को मतदान हुआ। शाम पंाच बजे तक चले मतदान में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान के पश्चात मतगणना होगी। परिणाम देर रात तक जारी होंगे। शनिवार को संपन्न हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष, आय-व्यय निरीक्षक, पुस्तकाल्याध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी पदों के लिए मतदान हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रदीप जगता, सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनोद चंद्रा, एडवोकेट राजीव सैनी व गौरव ठाकुर ने चुनाव संपन्न कराया। अध्यक्ष पद पर जसमेंन्द्र सिंह मोंटू, जगदीप शर्मा, कुलवंत सिंह चैहान व सुशील कुमार, उपाध्यक्ष पद पर अनुराग चैधरी व तनवीर भारती, सचिव पद पर बलराम शर्मा, लोकेश कुमार दक्ष, नागेंद्र कुमार सक्सेना, राव फरमान अली, संगीता बंसल, उजागर सिंह, सह सचिव पद पर अंजु शर्मा, कुणाल शर्मा, संदीप कुमार (सतपुरिया), उमा चिटकारिया, कोषाध्यक्ष पद पर नितिन कुमार सैनी व सचिन बेदी, आय-व्यय निरीक्षक पद पर आनन्द कुमार व संदीप वर्मा, पुस्तकाल्याध्यक्ष पद पर दीक्षा सिंह, नवीन चंचल, व राकेश नेगी, सदस्य कार्यकारिणी पद के लिए ब्रिजेश कुमार, हरीश सैनी, मीनाक्षी शर्मा, नितिन चैहान, पूजा सिंह, राकेश आर. चैहान, साधना चैहान, शशांक चैहान, सुखबीर सिंह चैहान, विजय लक्ष्मी प्रधान आदि अधिवक्ताओं के बीच मुकाबला है।
Comments
Post a Comment