हरिद्वार। लगातार फैल रहे कोरोना वायरस से बचाव के लिए विश्व हिंदू संस्था ने कनखल के कई क्षेत्र मे सैनिटाइजर का छिड़काव किया। वायरस का प्रसार रोकने के लिए सरकार ने रविवार का क्रफयू लागू किया है। रविवार को विश्व हिंदू संस्था युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष प्रशांत प्रजापति के नेतृत्व में सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए कनखल क्षेत्र में सैनिटाइजर का छिड़काव किया एवं सभी को कोविड-19 से बचाव के विषय में जागरूकता अभियान भी चलाया। प्रशांत प्रजापति ने कहा कि पिछले वर्ष भी इन्ही दिनों देश को विकट स्थिति का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस वर्ष स्थिति पिछले वर्ष से अधिक खराब है। कोरोना संक्रमण के मामले जिस तेजी से बढ़ रहे हैं। उसे देखते हुए सबको नियमों का पालन करते हुए स्वयं को व दूसरों को इस वायरस से बचाने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू संस्था के कार्यकर्ता साफ-सफाई सैनिटाइजर का छिड़काव कर लोगों को कोरोना से बचाने में योगदान कर रहे हैं। संस्थापक अध्यक्ष देवेंद्र प्रजापति एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता पूरी तरह सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कमी निकालने के बजाए लोगों को सरकार का सहयोग करना चाहिए। इस दौरान अंकित रोहिल्ला, राजेश प्रजापति, पुरुषोत्तम प्रजापति, विपिन राजपूत, रजत सिंह, सूरज सिंह, नोनू रोहिल्ला, अंकित रोहिल्ला, अभिषेक रोहिल्ला, कृष्णा प्रजापति आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment