हरिद्वार। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद वाधवा का शनिवार को जगजीतपुर स्थित आद्यशक्ति महाकाली आश्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गोविंद वाधवा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय होना चाहिए। जिससे अपने आसपास हो रहे अपराध व भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया जा सके और कहीं भी ऐसी कोई शिकायत मिलती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि वे प्रत्येक पदाधिकारियों और सदस्य के साथ हमेशा खड़े हैं। कृष्णलाल प्रजापति ने कहा कि हिंदू हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया जाएगा। किसी भी सूरत में हिंदुओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी को संगठित होकर समस्याओं के निस्तारण के लिए आवाज उठानी चाहिए। हिंदू युवा वाहिनी समय समय पर धर्म के प्रति युवाओं का मार्गदर्शन कर रही है। अमन पांडे ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद वाधवा अवश्य ही हिंदू हितों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मठ साफ छवि के युवाओं को वाहिनी में जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। स्वागत करने वालो में बिट्टू राजपूत, गौरव सैनी, रोहित राम, देव शर्मा, धनंजय सिंह, विक्रम राठौर, प्रियांशु रावत, राहुल शर्मा, नवीन उपाध्याय, देव सिंह, मयंक वर्मा, मनीष, रेखा रावत, भाग्यश्री भट्ट, ज्योति वर्मा, प्रिया राठौर, मीनू, सोनी आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment