हरिद्वार। उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण स्क्वॉयड गढ़वाल परिक्षेत्र टीम ने बहादराबाद थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर में छापेमारी कर एक घर में गोकशी पकड़ी है। टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार लिया, जबकि दो लोग मौका पाकर भाग निकले। टीम के उपनिरीक्षक दीपक लिंगवाल की तरफ से गोकशी अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। घटना शनिवार रात की है। उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण टीम को सूचना मिली कि रतनपुर गांव के एक घर में गोकशी की जा रही है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रतनपुर स्थित मेहरबान के निर्माणाधीन मकान पर छापेमारी की तो, गोकसी कर रहे आरोपी भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपित को भागते हुए धान के खेत से पकड़ लिया। दो आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से दो कुल्हाडिया, दो छुरियां, एक तराजू मय बाट और मांस बरामद हुआ है।थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि मेहरबान (55) वराह पुत्र अख्तर रतनपुर को मौके से पकड़ लिया। जबकि रियाजुल पुत्र मुस्तकीम और शमीम पुत्र जमील निवासीगण मुस्तफाबाद भाग निकले, उनकी तलाश की जा रही है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment