हरिद्वार। झारखंड विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडवा ने नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में मां दक्षिण काली की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिा। इस दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने उन्हें मां की चुनरी और नारियल भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडवा ने कहा कि संत महापुरुष राष्ट्र की धरोहर हैं। जो अनादि काल से समाज का मार्गदर्शन कर प्रेरणा देते आ रहे हैं। संत महापुरुषों के तपोबल से देश दुनिया में भारत का एक अलग महत्व है और संत परंपरा पूरे विश्व में भारत को महान बनाती है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि धर्म सत्ता एवं राजसत्ता के समन्वय से ही देश विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ रहा है। मनोज सिंह मंडवा जैसे धर्म प्रेमी राजनेता की आज पूरे भारत को आवश्यकता है। जो धर्म का प्रचार प्रसार राजनीति के माध्यम से संपूर्ण विश्व में करें। क्योंकि धर्म के मार्ग पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में अपार सफलताएं मिलती है और धर्म के मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र को उन्नति की ओर अग्रसर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारत नित नए आयाम स्थापित कर रहा है और वह दिन दूर नहीं जब भारत धर्म एवं संस्कृति के माध्यम से पूरे विश्व का मार्गदर्शन करेगा। इस दौरान अवंतिका नंद ब्रह्मचारी, कृष्णानंद ब्रह्मचारी, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, लाल बाबा, स्वामी अनुरागी महाराज, अनुराग बाजपेई, अनुज दुबे आदि उपस्थित रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment