हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष बलजीत सिंह का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि विश्वविद्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारी संस्था के साथ आत्मीयता के साथ जुड़े हैं। यहां के कर्मचारी अपनी सेवा काल में जीवन का सर्वश्रेष्ठ व समर्पण भाव से कार्य करते हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. सुनील पंवार ने कहा कि यह अवसर किसी भी कर्मचारी के लिए महत्वपूर्ण होता है जब वह लम्बे सेवाकाल के उपरान्त सेवानिवृत्ति ग्रहण करता है।इस मौके पर डॉ. पंकज कौशिक, द्विजेन्द्र पंत, नवीन, राजेन्द्र ऋषि, अमित धीमान, सचिन पाठक, रमेश चन्द्र, सत्यदेव, कमल सिंह, विकास कुमार, नीरज कुमार, मदन सिंह, कृष्ण कुमार, सुशील रौतेला, हेमन्त सिंह नेगी, कुलभूषण शर्मा, उमाशंकर शर्मा, रजनीश भारद्वाज, नरेन्द्र मलिक, हेमन्त पाल, राम अजोर, दिनेश, संजय, संजय कुमार सहित अनेक शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment