हरिद्वार। विधानसभा चुनाव के जारी प्रक्रिया के तहत शनिवार को जांच के दौरान चार नामांकन पत्र खारिज हो गये। शुक्रवार को जिले की 11 विधानसभा सीटों में 131 प्रत्याशियों ने नामाकंन पत्र दाखिल किया था। शनिवार को जांच के दौरान खामियां पाए जाने से चार प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। अब कुल 127 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। हालाकि नामांकन वापसी के बाद अंतिम तस्वीर सामने आ पाएगी। शनिवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच में तीन लक्सर विधानसभा सीट और एक रानीपुर विधानसभा के प्रत्याशी हैं। जिले की 11 विधानसभा सीटों पर नामाकंन पत्र दाखिल जमा करने की मियाद शुक्रवार को खत्म हो गई थी। शुक्रवार तक जमा हुए कुल 131 नामाकंन पत्रों की जांच शनिवार सुबह से आरंभ हो गयी थी। तमाम जांच के बाद चार नामांकन पत्रों को निरस्त किया गया। शनिवार को जांच के बाद रानीपुर विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी के विजय कुमार का नामांकन रद्द हो गया। जबकि लक्सर विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी की प्रत्याशी संजो देवी, निर्दलीय अरविंद और विकास कुमार का पर्चा भी खारिज हो गया। अब 11 विधानसभा में 127 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। हालंकि प्रत्याशियों की अन्तिम स्थिति सोमवार को नामंाकन वापसी के बाद सामने आ पायेगी।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment