हरिद्वार। भारतीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रमोहन कौशिक ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार से पांचवी बार के विधायक मदन कौशिक को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की। पत्र में चंद्रमोहन कौशिक ने लिखा की मदन कौशिक पूर्व में हरिद्वार भाजपा जिला महामंत्री एवं भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर आसीन रहे। उन्होंने कहा कि मदन कौशिक उत्तराखंड राज्य के निर्माण के प्रथम विधानसभा चुनाव 2002 से निरंतर चुनाव जीतते हुए वर्तमान 2022 में पांचवी बार विधायक बने हैं। मदन कौशिक 2007 एवं 2017 मैं उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सरकारी प्रवक्ता रह चुके हैं। मदन कौशिक वर्तमान में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर आसीन हैं। उन्होंने कहा कि मदन कौशिक के कुशल नेतृत्व एवं अभूतपूर्व संगठन क्षमता के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि मदन कौशिक को उत्तराखंड राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो उनकी योग्यता प्रतिभा एवं विकास परक नीतियों का लाभ निश्चित रूप से उत्तराखंड राज्य की जनता को प्राप्त होगा एवं भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से अत्यधिक मजबूत होगी।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment