हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्रान्गर्त रावली महदूद स्थित आश्रय गृह से एक किशोरी पानी पीने के बहाने फरार हो गई। इसकी सूचना मिलते ही आश्रय गृह के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। सिडकुल पुलिस के अनुसार रावली महदूद गणपति विहार कालोनी में बालक-बालिका खुला आश्रय गृह बना हुआ है। खुला आश्रय गृह के अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने सिडकुल थाने में शिकायत देकर बताया कि बाल कल्याण समिति के आदेश के बाद 14 अप्रैल को झबरेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को देखरेख के लिए आश्रय गृह में लाया गया था। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह पानी पीने के बहाने आई और पीछे के रास्ते से फरार हो गई। जब काफी देर तक वह अंदर नहीं आई तो कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment