हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल की एक बैठक महानगर कार्यालय पर हुई। बैठक में शहर व्यापार मंडल की शपथ ग्रहण की योजना बनाई गई। समारोह दो नवम्बर को दोपहर बारह बजे प्रेस क्लब सभागार में होगा। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने समारोह के लिए जिम्मेदारी बांटी, जिसमें कार्यक्रम में संचालन सुदिश श्रोत्रिय और विमल सक्सेना करेंगे। अतिथि स्वागत प्रभारी सागर कुमार, हरविंदर सिंह और मृत्युजंय अग्रवाल, व्यवस्था प्रमुख पंकज सवन्नी, मनोज वर्मा, दीप व माला प्रभारी अनिल तेश्वर, विनीत चौहान तथा विशालमूर्ति भट्ट को बनाया गया। जिलाध्यक्ष प्रदुमन अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह और महानगर अध्यक्ष युवा संजय पाल, पुनीत गोयल, ओम भारद्वाज व चंद्रशेखर गोस्वामी कार्यक्रम के देखरेख प्रभारी रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में शहर के राजनेता, संत समाज और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी रहेंगे। हरिद्वार व्यापार मण्डल के पहले खुले चुनाव की सफलता के बाद सभी व्यापारी प्रदेश व्यापार मण्डल से जुड़ रहे हैं अब स्वयंभु व्यापारियों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। बैठक में प्रदेश महामंत्री सुमित अरोड़ा, शहर हरिद्वार प्रभारी राजेंद्र चुटेला, महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट,शहध्यक्ष प्रवीण शर्मा,रिकी अरोड़ा,पुष्पेंद्र गुप्ता,संजीव कुमार और विपिन राणा उपस्थित रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment