हरिद्वार। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने नगर निगम में लेखाकार की तैनाती करने की मांग की है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर ने बताया कि नगर निगम में काफी समय से लेखाकार का पद रिक्त है। इस कारण से नगर निगम के कर्मचारियों को समय से देयों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों को आवश्यक कार्य के लिए प्रोविडेंट फण्ड जो पहले हफ्ते दस दिन में मिल जाया करता था। उसके लिए भी लम्बा इंतजार करना पड़ता है। यहां तक कि सेवा निवृत्ति पर फण्ड और छुट्टियों का पैसा भी कर्मचारियों को सेवा निवृत्ति के दिन नही मिल पा रहा है। लेखाकार के पद पर तैनाती नहीं होने से कर्मचारियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सुरेंद्र तेश्वर ने बताया कि लंबे समय से रिक्त चले आ रहे पद पर लेखाकार की तैनाती के लिए संगठन की और से शहरी विकास सचिव एवं निदेशक शहरी विकास विभाग को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द से लेखाकार की तैनाती की जाए। जिससे समय से कर्मचारियों के देयों का भुगतान हो सके।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment