हरिद्वार। स्वामी राम कृष्ण परमहंस की 188वी जयंती के अवसर पर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल के परिसर में 9दिन चली राम कथा के समापन के उपरांत सेवाश्रम में यज्ञ, भजन एवं प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चतुर्थ श्रेणी कार्य करने वाले 50 कर्मचारियों को साइकिल का भी वितरण किया गया। कर्मचारियों में खुशी की लहर थी जो की बड़ी लंबी दूरी तय करके कार्य के लिए आते थे,उन्हें राहत मिली। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी विश्वेशानंद,स्वामी उमेश्वरानंद,स्वामी अनाद्यानंद जगदीश और स्वामी त्यागिवरानंद के द्वारा निशुल्क साइकिल प्रदान की गई,जिससे की कर्मचारियों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला। साथ ही सेवाश्रम में बुक स्टाल का मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी विश्वेशानंद ने उद्घाटन किया। कथा व्यास आचार्य रामानुज,स्वामी उमेश्वरानंद, स्वामी अनाद्यानंद द्वारा रिबन काटकर शुभारंभ किया गया। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी विश्वेशानंद ने कहा शीघ्र ही पुस्तकालय को भी लोगों के लिए खोला जाएगा ताकि वे आध्यात्मिक पर आधारित साहित्य को पढ़ सके। मिशन के सचिव स्वामी विश्वेशानंद महाराज ने बताया कि रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के कई सेवा प्रकल्प शीघ्र ही शुरू होने जा रहे हैं जिसमें एमआरआई सेंटर और कार्डियोलॉजी सेंटर प्रमुख है।

Comments
Post a Comment