Skip to main content

साईबर क्राइम अहम चुनौती,निवारण करना अत्यंत आवश्यक-सुबोध उनियाल

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शिवालिक कॉलेज में साइबर शिक्षा और इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारम्भ


 देहरादून/हरिद्वार। शिवालिक कॉलेज में नये छात्रों के लिए साइबर शिक्षा और इंडक्शन प्रोग्राम का मुख्य अतिथि प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल,कॉलेज के वाईस चेयरमैन अजय कुमार और कॉलेज के निदेशक डॉ़0 प्रहलाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके शुभारम्भ किया। कॉलेज के एनसीसी युनिट के छात्रों के द्वारा गाड ऑफ आर्नर दिया गया। छात्राओं ने मॉ सरस्वती वंदना के साथ-साथ लोकगीत की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के इस मौके पर मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व में आज साइबर क्राईम एक बहुत बडा क्राईम माना जा रहा है। यह विश्व में एक अहम चुनौती बनी हुई है जिसका निवारण करना अत्यधिक आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलायें अगर कुछ भी करने की ठान ले तो वह कार्य निश्चित तौर पर पूर्ण कर लेती हैं। विभिन्न राज्यों से 400 से अधिक बच्चों में से चुने गये बच्चों का प्रोत्साहित किया। उन्होने स्व रोजगार को अपनाने पर बल दिया। साथ ही कॉलेज में आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम में नये छात्रों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कॉलेज के निदेशक डॉ़0 प्रहलाद सिंह ने साइबर शिक्षा एंव क्राईम को विश्व की मुख्य जरूरत बताया। साइबर शिक्षा के नैतिक मूल्यों का ध्यान देते हुए इसका गलत उपयोग नहीं करने पर जोर दिया। साथ ही नये आगन्तुक छात्रों को देष का भविष्य बताते हुए हर एक बाधा को चुनौती की तरह स्वीकार करना चाहिए। तथा शिवालिक परिवार से जुडने के लिए बहुत-बहुत बधाई दी। इसी क्रम में आई एस्पायर मांइड के चेयरमैन विठठ्ल भारद्वाज ने कहा कि यह फाउन्डेशन छात्राओं के लिए दुसरी बार साइबर शिक्षा उत्तराखण्ड के शिवालिक कॉलेज में करने जा रही है। श्री भारद्वाज ने इस कार्यक्रम का श्रेय मुख्यतः कॉलेज के वाईस चेयरमैन अजय कुमार एंव डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के सीईओ विनायक गोडसे को दिया। उन्होंने महिलाओं को साइबर वॉरियर का श्रेय दिया, और भारत में वर्तमान समय में साइबर सिक्योरिटी के तीस हजार से अधिक जॉब के बारे में बताया। इसी क्रम में आई एस्पायर माइंड के डॉयरेक्टर डॉ0 रवि किरन ने बताया कि हमारे पास 500 से अधिक एप्लीकेशन प्राप्त हुए, जिसमें से लगभग 50 छात्राओं को चुना गया,जो कि विभिन्न राज्यों से आगामी छःमाह तक शिवालिक कॉलेज में साइबर शिक्षा ग्रहण करेंगी। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सुरमधुर पन्त ने सभी आगन्तुकों को धन्यवाद दिया और नये छात्रों का शिवालिक परिवार में स्वागत किया। पहले दिन के कार्यक्रम में कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी के डॉ0 स्यानतन मुखोपाध्याय,डीन ऐकेडमिक डॉ0 एकता उपाध्याय ,डॉ0 संतोष जोशी,डॉ0 यूसी गुप्ता,डॉ0 एस के सिंह,डॉ0 कुलदीप पंवार,रजिस्ट्रार राकेश भण्डारी, समस्त डीन,सभी विभागों के विभागाध्यक्ष,अध्यापकगण, कर्मचारिगण एंव छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।