हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा युवा मोर्चा की ओर से ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 युवाओं ने रक्तदान किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र वितरण करते हुए अनजान जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान करने जैसे पुण्य कार्य की सराहना की। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, मोर्चा के प्रदेश प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद आदित्य एल-1 के कदम से विश्व में भारत का नाम रोशन हुआ है। आज विश्व के विकसित देश भी उम्मीद भरी निगाहों से भारत की ओर देख रहे हैं। दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन का सफलता पूर्वक आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया इतिहास रचा है। जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर और कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष संदीप प्रधान ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत जनहित के लिए कार्य जारी रहेंगे। विधायक आदेश चौहान,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,सुरेश राठौर,पूर्व मेयर मनोज गर्ग, जिला महामंत्री आशु चौधरी ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में प्रदेश मंत्री दिपांशु विद्यार्थी, भाजयुमो जिला महामंत्री अभिनव चौहान एवं दिपांशु शर्मा, मंडल अध्यक्ष तरूण नैयर, नवजोत वालिया,शिवम चौहान,करन वर्मा,आदित्य झा,हर्षित त्रिपाठी,वासु पराशर,राहुल शर्मा, विकास पंवार,आर्य कुमार,शिवम शर्मा,मनमोहन जोशी,शिवम ठाकुर,हन्नी आदि ने सहयेाग किया।

Comments
Post a Comment