हरिद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री संजय त्रिवाल व संरक्षक तेज प्रकाश साहू ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पॉड कार के प्रस्तावित रूट का परिवर्तन होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। संजय त्रिवाल ने कहा कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर पॉड टैक्सी का संचालन शहर से बाहर गंगा किनारे किया जाए। जिससे व्यापार पर किसी भी प्रकार का कोई असर ना हो। शासन प्रशासन को व्यापारियों की मांग का अवश्य ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी लगातार परियोजना के रूट को परिवर्तित किए जाने की मांग कर रहे हैं। जब तक रूट परिवर्तित नहीं होता है। तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment