हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में अवैध खनन की रोकथाम के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने श्यामपुर क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध वृहद कार्यवाही की, जिसमे कुल 7भंडारण,3स्क्रीनिंग प्लांट व 3 क्रशर पर कार्यवाही करते हुए कुल 50लाख रुपये से भी अधिक का अर्थदंड लगाया गया। यह अभियान लगभग पूरे दिन चला,जिससे पूरे क्षेत्र में इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया। इसके अतिरिक्त 2दिन पूर्व भी उप जिलाधिकारी हरिद्वार व खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा भोगपुर क्षेत्र में भी कार्यवाही की थी,जिसमे 1स्क्रीनिंग प्लांट व 2क्रशर पर दंडात्मक कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान खनन विभाग से मनीष, विवेक,सुश्री सुष्मिता व संबंधित कानूनगो,लेखपाल मौके पर उपस्थित थे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment