हरिद्वार। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट द्वारा रविवार को भेल सेक्टर-1 स्थित शिवडेल पब्लिक स्कूल में ग्रेडिंग एंड डेमोंस्ट्रेशन शो का आयोजन किया जा जाएगा। जानकारी देते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के स्टेट चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि शिवडेल स्कूल के अध्यक्ष स्वामी शरदपुरी महाराज शो के मुख्य अतिथी होंगे। इसके अलावा पूर्व पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, शिवडेल स्कूल के प्रिंसीपल पुनीत श्रीवास्तव, वाइस प्रिंसीपल मीनाक्षी मेहता, हिमानी शर्मा, अभिषेक शर्मा, अर्चनाशर्मा, हरिशंकर पंत आदि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। अमित कुमार चौधरी ने बताया कि शौ में आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के भारत प्रमुख पंकज कुमार साहनी बच्चों की परीक्षा लेंगे। एग्जाम में यूपी से तरूण शर्मा, हलद्वानी से विनोद लखेड़ा के नेतृत्व में टीम पहुंचेंगी। इस दौरान संदीप पाठक, संजय शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, श्वेता सुमन चौधरी, राजमती देवी, दुर्गावती, अनिल, प्रीति, अंकित आदि मौजूद रहेंगे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment