हरिद्वार। जिलाधिकारी धीरज सिंह गबर्याल,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष दत्त के निर्देशन में रेडक्रास सचिव डॉ.नरेश चौधरी के संयोजन में विश्व रेडक्रॉस दिवस के मौके पर ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन वर्ष 2024की थीम ‘‘मानवता को जीवित रखना विषय पर किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सचिव डॉ.नरेश चौधरी ने रेडक्रॉस स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व रेडक्रॉस दिवस2024 अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन के मानवीय कार्यों और सिद्धांतों का सम्मान करने के लिए विश्व रेडक्रॉस दिवस पर आयोजित एक वार्षिक उत्सव है यह दिन रेडक्रॉस एवं रेड क्रिसेंट मूवमेंट के महत्वपूर्ण मानवीय मूल्यों और गतिविधियों को उजागर करने के अवसर के रूप में कार्य करता है। डॉ.नरेश चौधरी ने कहा कि इस वर्ष का विषय मानवता के लिए समर्पण उन सभी स्वयंसेवकों और कर्मचारियों की सराहना करता है। जो संपूर्ण दुनिया में रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट के लिए समर्पित है। रेडक्रॉस संपूर्ण विश्व विश्व में जरूरतमंदों की सहायता करता है। यह प्राकृतिक आपदाओं,देवीय आपदाओं,युद्धों और अन्य संकटों के दौरान पीड़ितो की यथासंभव मदद प्रदान करता है। डॉ.चौधरी ने कहा की रेडक्रॉस स्वयं सेवकों द्वारा जनमानस में जागरूकता अभियान चलाकर संकल्प दिलाया जायेगा,कि मानवता के लिए समर्पित होने और जरूरतमंदों एवं पीड़ितों की यथासंभव मदद करने में हम सब एकजुट होकर सर्वोच्च प्राथमिकता पर अग्रणीय रहेंगे। तभी हम मानवता की जीवित रखना विषय को सही मायने में चरितार्थ कर पाएंगे। संगोष्ठी में उत्तराखंड रेडक्रॉस के अध्यक्ष महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत गुरमीत सिंह का संदेश प्रतिभागियों को सुनाया गया। महामहिम राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि वर्ष 2024विश्व रेडक्रॉस दिवस की थीम मानवता को जीवित रखने का उद्देश्य मानवीय गरिमा को बनाए रखते हुए दीन दुखियों की पीड़ा को कम करना तथा जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करना है उत्तराखंड भूकंप एवं प्राकृतिक आपदाओं के लिए संवेदनशील है,जिसकी विषम भौगोलिक परिस्थितिया है। आपदाओं एवं विभिन्न घटनाओं में पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों के लिए रेडक्रॉस आशा,करुणा और दया भावना रखने वाली संस्था का प्रतीक है जो लोगों की पीड़ा को कम करने और कमजोर लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहा है। राज्यपाल ने कहा कि विभिन्नसेवा कार्यों में लगे स्वयं सेवकों की इच्छा शक्ति यह प्रमाणित करती है कि उनके भीतर मानवता जीवित है जो कि इस वर्ष की थीम को आत्मसार करती संगोष्ठी में मुख्य रूप से डॉ.मनोज,डॉ.प्रज्ञा,डॉ.गरिमा,डॉ.हेमलता,डॉ.चारुल,डॉ.आकांक्षा,डॉ.दीपिका,डॉ.छवि,डॉ.संदीपपाल,डॉरोहण,डॉ.आकांक्षा पंवार,पूनम आदि ने सक्रिय सहभागिता की।
Comments
Post a Comment