Skip to main content

त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे ब्रह ्मलीन स्वामी बौध प्रकाश-स्वामी परमात्मदेव

 पुण्य तिथी पर संत समाज ने दी ब्रह्मलीन स्वामी बौध प्रकाश को श्रद्धांजलि


हरिद्वार। ब्रह्मलीन स्वामी बौध प्रकाश महाराज की 25वीं पुण्यतिथि पर भूपतवाला स्थित ब्रह्म निवास आश्रम में आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी परमात्मदेव महाराज के संयोजन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सभी तेरह अखाड़ों के संतों ने ब्रह्मलीन स्वामी बौध प्रकाश महाराज का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी बौध प्रकाश महाराज अलौकिक गुणों से विभूषित दिव्य संत थे। सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। महामंडलेश्वर स्वामी परमात्मदेव महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी बौध प्रकाश महाराज त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। वे भाग्यशाली हैं कि उन्हें गुरू के रूप में ब्रह्मलीन स्वामी बौध प्रकाश महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि गुरू के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आश्रम की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी बौध प्रकाश महाराज संत समाज के प्रेरणा स्रोत थे। धर्म शास्त्रों का उनका ज्ञान विलक्षण था। सभी को उनके जीवन आदर्शो से प्ररेणा लेनी चाहिए। स्वामी कृष्णानंद और स्वामी रविदेव शास्त्री ने फूलमाला पहनाकर सभी संत महापुरूषों का स्वागत किया और कहा कि परमार्थ के लिए जीवन समर्पित करने वाले संतो के सानिध्य में प्राप्त ज्ञान से ही कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी बौध प्रकाश महाराज ने संत परंपरा का पालन करते हुए भक्तों को धर्म और अध्यात्म का ज्ञान प्रदान किया। इस अवसर पर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह,स्वामी हरिचेतनानंद,स्वामी कल्याणदेव,स्वामी रविदेव शास्त्री,महंत नारायण दास पटवारी,स्वामी कपिल मुनि,स्वामी ज्ञाना नंद,स्वामी सूर्यदेव,स्वामी कृष्णानंद,स्वामी हरिहरानंद,महंत जसविंदर सिंह,स्वामी केशवानंद ,महंत मोहन सिंह,स्वामी दिनेश दास,स्वामी ऋषिश्वरानंद,स्वामी चिद विलासानंद,महंत प्रेमदास,महंत रघुवीर दास,महंत निर्भय सिंह,महंत जयराम दास,महंत दुर्गा दास,महंत प्रह्लाद दास,भक्त दुर्गादास,महंत तीरथ सिंह,पदम प्रकाश सुवेदी,अनिरूद्ध भाटी,अनिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।