हरिद्वार। बद्रीनाथ समिति के उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार ने श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर माई की पूजा अर्चना की और निंरजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद लिया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि समय बड़ा बलवान होता है। भगवान राम राजतिलक होना था। लेकिन अगले ही दिन बनवास हो गया। उन्होंने कहा कि गुरूदेव और माता पिता का दर्जा भगवान के समान है। गुरूदेव और माता पिता का सदैव आदर करें। गुरूदेव और माता पिता की सेवा व सम्मान करने वाले पर ईश्वर की कृपा सदैव बनी रहती है। बद्रीनाथ समिति के उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि और संतों की तपस्थली है। संत महापुरूषों के सानिध्य में ही व्यक्ति का कल्याण होता है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज विद्वान और तपस्वी संत हैं। सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार और भक्तों को ज्ञान की प्रेरणा देकर धर्म व अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर करने में उनकी अहम भूमिका है। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी,बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी,आचार्य पवनदत्त शर्मा,पूनम भगत, उज्जवल पंडित,अमित वालिया,सोनू भगत आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment