Skip to main content

प्रकृति विश्व की जनसंख्यिकी में आमूल चूल परिवर्तन करने वाली है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

 हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परम अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वतीजी महाराज ने कहा है कि कलयुग का अंतिम चरण अब आ गया है और एक वर्ष के अंदर ही प्रकृति में नया परिवर्तन होगा। पूरे विश्व के वातावरण और भारत की दशा तथा दिशा के अनुकूल किए गए सर्वेक्षण के बाद उन्होंने बताया कि सामान्य परिस्थितियां अब असामान्य में परिवर्तित हो रही हैं। वे आज विष्णु गार्डन स्थित श्री गीता विज्ञान आश्रम में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग और असामान्य हो रहे राजनैतिक एवं सामाजिक वातावरण को आध्यात्मिक चिंतन से जोड़ते हुए भक्तों को भविष्य के प्रति सचेत कर रहे थे। समाज में बढ़ रहे कलयुग के दुष्प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि समाज का ताना-बाना बिगड़ रहा है। बाप-बेटी और भाई-बहन के रिश्ते कलंकित हो रहे हैं। संयुक्त परिवार की परंपरा ही समाप्त हो गई है, परिवार नियोजन ने कई रिश्ते समाप्त कर दिए हैं। प्रकृति विश्व की जनसंख्यिकी में आमूल चूल परिवर्तन करने वाली है। विभिन्न वैश्विक संस्थाओं का स्वरूप अधिक समन्वयकारी होगा तथा भारत विश्वगुरु की भूमिका में आएगा। सरकारी मशीनरी नाकारा और भ्रष्ट होती जा रही है तथा वर्षपर्यंत चलने वाली चुनावी प्रक्रिया से अब जनता का मन खट्टा हो गया है। उन्होंने सुझाव दिया की मन,वचन और कर्म में समानता होनी चाहिए क्योंकि धर्म संपदा बालों की संख्या कम हो रही है और धन संपदा वालों का वर्चस्व बढ़ रहा है,जो सत्य और धर्म के मार्ग पर चलेंगे वही सतयुग में प्रवेश करेंगे। आगामी दशक की ग्रह दशा को आम जनमानस के लिए अशुभ बताते हुए उन्होंने कहा कि विश्व की जनसंख्या का एक बड़ा भाग समाप्त हो जाएगा और जो आवादी बचेगी उसमें भारतीयों की संख्या सर्वाधिक होगी। बहुमत एवं अल्पमत पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं कि जिनकी संख्या अधिक हो वह विजयी हो जाएगा या राजा बन जाएगा, कौरव सौ थे पांडव पांच धे,महाभारत के युद्ध में पांडवों की विजय हुई। भारतवर्ष ऋषि मुनियों,साधकों और विद्वानों की भूमि है, यहां कबीर,रहीम,शबरी और केवट ने भी महानता प्राप्त की है। उन्होंने सभी श्रोताओं का आवाहन किया कि यदि सतयुग में जाना है तो आज से ही झूठ,फरेब,अनाचार,दुराचार,अहंकार और भ्रष्टाचार को त्याग दें,जीवन सौम्य बन जाएगा। इस अवसर पर अनेकों गीता मनीषी एवं वेदांताचार्यो ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य हरिओम ने वेदपाठी विद्वानों के साथ गुरु वंदना से किया,जिसमें यूपी,पंजाब ,हरियाणा,राजस्थान,दिल्ली एवं गुजरात के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।