Skip to main content

राम ने जीवन में कभी मर्यादा का उल्लघंन नहीं किया, इसीलिए मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाएःडॉ वेदांती महाराज

’’राम वन गमन की कथा सुन भावुक हो गए श्रद्धालु


 हरिद्वार। श्रीराम कथा मर्मज्ञ ब्रह्मर्षि डॉ रामविलास दास वेदांती महाराज ने कहा कि राम एक आज्ञाकारी पुत्र थे. उन्होंने माता कैकयी की 14 साल की वनवास की इच्छा को स्वीकार किया. उनके पिता राजा दशरथ, रानी कैकेयी से वचनबद्ध थे। राम ने ‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाय पर वचन ना जाय‘ का पालन किया। राजपाट का त्याग किया और 14 साल के वनवास पर चले गए।श्रीराम एक आदर्श भाई भी थें। राम ने कभी भरत से न ईष्या की और न द्वेष. बल्कि हमेशा भरत के प्रति अपना प्रेम दिखाते रहे और उसे राजपाठ संभालने की प्रेरणा देते रहे। राम ने तीसरा आदर्श पति के रूप में प्रस्तुत किया। प्रभु राम 14वर्ष तक वनों में वनवासी होकर रहे। ऋषियों-मुनियों की सेवा की. राक्षसों का संहार किया. रावण ने जब उनकी पत्नी देवी सीता का अपहरण किया तो राम ने रावण का सर्वनाश कर दिया।राम एक आदर्श राजा भी थे. उन्होंने राजा का जो आदर्श प्रस्तुत किया उसे आज तक कोई भुला नहीं सका. राम राज्य में किसी को कोई कष्ट नहीं था. सारी प्रजा सुखी थी. राम ने जीवन में कभी मर्यादा का उल्लघंन नहीं किया. इसीलिए वो मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। माता-पिता और गुरू की आज्ञा का पालन करते हुए ‘क्यों‘ शब्द कभी उनके मुख पर नहीं आया। भगवान राम के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेकर आप भी अपना जीवन सुधार सकते हैं प्रेमनगर आश्रम में चल रही वशिष्ठ भवन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रही संगीतमयी श्रीराम कथा में अयोध्या धाम से आए कथावाचक हिंदू धाम संस्थापक एवं वशिष्ठ भवन पीठाधीश्वर महंत डॉ रामविलास दास वेदांती ने जब रामवन गमन की कथा का मार्मिक वर्णन किया तो श्रद्धालु भावुक हो गए। कथा व्यास ने कहा कि चारों पुत्रों का विवाह होने के बाद राजा दशरथ ने श्रीराम को अयोध्या का राजा बनाने का निर्णय लिए। यह समाचार सुन नगर में खुशियां मनाई जाने लगीं। इसी बीच महारानी कैकेयी ने राजा दशरथ से राम को चौदह वर्ष वनवास का वर मांग लिया। पिता की आज्ञा पाकर भगवान राम ने जब भाई लक्ष्मण व पत्नी सीता के साथ वन के लिए प्रस्थान किया तो पूरी अयोध्या नगरी उनके पीछे-पीछे चल पड़ी जिन्हें राम ने वापस किया। इसके पूर्व उन्होंने भगवान परशुराम के चरित्र का भी वर्णन सुनाया जो शिव का धनुष टूटने के उपरांत क्रोधित होकर दंड देने आएं थे। लेकिन प्रभु श्री राम के सम्मुख आते ही समझ गए कि स्वयं नारायण सामने है और वह भगवान राम को आशीर्वाद देकर विदा हो गए। वहीं श्रीराम कथा के दौरान ब्राह्मण जागृति मंच के सदस्यों ने कथा व्यास डॉ रामविलास दास वेदांती एवं उनके उत्तराधिकारी डॉ राघवेश दास वेदांती को माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगना कला केंद्र द्वारा प्रशिक्षित बच्चियों ने तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका ध्यान आकर्षित किया। इन बच्चों को प्रशिक्षित करने वाले गुरु भवानी सिंह और गुरु माता इंदु सिंह को भी आयोजक समिति द्वारा सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चों को भी पुरस्कार और सम्मान पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर गुरु भवानी सिंह ने कहा कि श्रीराम कथा के मंच पर बच्चों को सम्मानित होने से निश्चित तौर पर बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें भविष्य में बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कार्यक्रम संयोजक रंजीता झा,सीए आशुतोष पांडेय सहित सभी कार्यकारिणी के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन संदीप डोगरा ने किया। इस मौके मिथलेश तिवारी,राकेश उपाध्याय,सुनील सिंह,सीए आशुतोष पांडेय,बीएन राय,वीके त्रिपाठी, मनोज शुक्ला,विवेक तिवारी,राज तिवारी,श्रीनाथ प्रसाद ओझा,अमित गोयल,अमित साही,मुरारी पांडेय,कांग्रेस नेत्री विमला पांडेय,अपराजिता सिंह,नीलम राय,रश्मि झा,श्वेता तिवारी,निवेदिता, प्रियंका राय,सोनी राय,रंजना शर्मा, कंचन उपाध्याय,वाणी झा,वरूणेन्दु झा,किशोरी झा,प्रकाश झा, संतोष कुमार,सुनीता सिंह हरिनारायण त्रिपाठी,पं.तरूण शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।