Skip to main content

पुण्यतिथि पर संत समाज ने दी ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी को श्रद्धांजलि

 त्याग तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी-प्रेमचंद्र अग्रवाल


हरिद्वार। भारत माता मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज की पांचवी पुण्यतिथि पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। भारत माता जनहित ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी त्याग,तपस्या और सेवा की साक्षात की प्रतिमूर्ति थे। भारतीय धर्म संस्कृति की पताका को पूरे विश्व में फहराने में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। उनकी कृपा और आशीर्वाद से ही वे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि गुरू परमात्मा का ही स्वरूप हैं। पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज उच्चकोटि के संत थे। गुरू परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए उनके अधूरे कार्यो को पूरा करना ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। युवा संतों को पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के त्यागमयी जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज विद्वान और तपस्वी संत थे। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी एवं महामंलेडश्वर स्वामी यतिंद्रानंद गिरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महराज संत समाज की दिव्य विभूति थे। सनातन धर्म संस्कृति के देश दुनिया में प्रचार प्रसार में भी उनका अहम योगदान रहा है। भारत माता जनहित ट्रस्ट के सचिव आईडी शर्मा ने सभी संत महापुरूषों एवं अतिथीयों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने किया। इस अवसर स्वामी यतिन्द्रानंद,स्वामी ललितानंद गिरी,स्वामी अखिलेशा नंद,स्वामी ऋषिश्वरानंद,स्वामी देवानंद,स्वामी रविदेव शास्त्री,महंत सूरजदास,महंत राजेंद्रदास ,स्वामी रविदेव शास्त्री,महंत मोहन सिंह,विधायक मदन कौशिक,विधायक रवि बहादुर,निवृत पार्षद अनिरूद्ध भाटी,संघ नेता पदम सिंह,डा.विशाल गर्ग,भजन गायक सुधीर,मधुर शर्मा,प्रधान गीतांजलि जखमोला,मनोज जखमोला सहित बड़ी संख्या में संत व श्रद्धालु मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।