Skip to main content

डिप्टी लीडर, नॉर्वेजियन नोबेल समिति, डा अस्ले तोजे आये परमार्थ निकेतन

 बढ़ती ग्लोबल वार्मिग, क्लाइमेंट चेंज के विषय में हुई विशेष चर्चा


ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में डिप्टी लीडर,नॉर्वेजियन नोबेल समिति,डा अस्ले तोजे अपने तीनों बच्चों के साथ आये,उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट कर विश्व विख्यात गंगा आरती में सहभाग किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती और डा अस्ले तोजे ने वैश्विकस्तर पर हो रही ग्लोबल वार्मिग पर चिंता व्यक्त करते हुये अपने-अपने स्तर पर अधिक से अधिक पौधा रोपण की प्रतिबद्धता को दोहराया।डा अस्ले तोजे,पांच सदस्यीय नॉर्वेजियन नोबेल समिति के डिप्टी लीडर हैं। यह नोबेल समिति,नोबेल शांति पुरस्कार के प्राप्त कर्ता का चयन करती है,जो कि दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। स्वामी जी ने अपने 73वें जन्मदिवस के अवसर पर 73हजार पौधों के रोपण का संकल्प दोहराते हुये कहा कि पवित्र श्रावण माह,कावंड मेला से इसकी शुरूआत की जायेगी। स्वामी जी ने कांवड मेला के दौरान नीलकंठ मार्ग राजाजी नेशनल पार्क में हाथियों सहित अन्य वन्य जीवों को जंगल में ही जल उपलब्ध कराने हेतु अमृत सरोवर निर्माण योजना के विषय में भी चर्चा करते हुये कहा कि इस बार कांवड मेला के दौरान अमृत सरोवर निर्माण पायलट प्रोजेक्ट की तरह वन विभाग के साथ मिलकर शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को अन्य जंगलों व वन्य जीव बाहुल्य क्षेत्रों में शुरू किया जा सकता है,जिससे हाथियों सहित अन्य वन्य जीवों व मनुष्यों के बीच बढ़ते संघर्ष को रोका जा सकता है। डिप्टी लीडर,नॉर्वेजियन नोबेल समिति,डा अस्ले तोजे ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती से हुई भेंटवार्ता को अत्ंयत ऊर्जादायक बताते हुये कहा कि मैं और मेरा परिवार एक वर्ष में 300ओक के पौधों का रोपण करते हैं परन्तु स्वामी जी की प्रेरणा से 365पौधों का रोपण करेंगे। ओक का पौधा भूमिगत जल के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि मेरी दोनों बेटियों व बेटे को परमार्थ आश्रम,गंगा आरती और प्रेमयुक्त पारिवारिक वातावरण ने अत्यधिक प्रभावित किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती द्वारा प्रदान किया रूद्राक्ष का पौधा हमारे लिये एक यादगार उपहार है। उन्होंने बताया कि मैं और मेरे बच्चे पूरा वर्ष फलों के बीज एकत्र कर मौसम आने पर अपने देश में लगाते हैं। उन्होंने परमार्थ गंगा आरती के माध्यम से कहा कि आप सभी अपने पसंद के बीज एकत्र करें व एक सुरक्षित स्थान देखकर उचित मौसम में लगाये और उसकी देखभाल करें क्योंकि छोटे पौधे बच्चों की तरह होते हैं इसलिये उनकी देखभाल करना जरूरी है। पेड़ों को भी बड़ा होने के लिये हम सब के प्रेम व देखभाल की जरूरत होती है। डा.अस्ले तोजे ने पूज्य स्वामी के मार्गदर्शन में परमार्थ निकेतन के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिये मिलकर बड़े लेवल पर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।