Skip to main content

संतों के सानिध्य में मनाया गया समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री रंजीता झा का जन्मदिन


 हरिद्वार। वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री रंजीता झा का जन्मदिन संतों के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। वहीं एमएसएमई प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरपर्सन बाबा बालकदास महाराज ने उन्हें काउंसिल ऑफ इंडिया,उत्तराखंड का डिप्टी वाईस चेयरमैन नियुक्त कर जन्मदिन का उपहार देकर सम्मानित किया। रंजीता झा ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभाने का संकल्प लिया। सामाजिक संस्था संकल्प सेवा परमो धर्म संस्था की संस्थापक अध्यक्ष व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा रंजिता झा के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में श्री अवधूत मंडल बाबा हीरादास हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर महंत महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में रंजीता झा ने विशिष्ट पहचान बनाई है। जरूरत पड़ने पर वे सदैव लोगों की मदद के लिए तैयार रहती है। श्रीध्रुव चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल के संस्थापक एवं बाबा बालकदास ने कहा कि रंजीता झा आने वाले समय में एमएसएमई प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के माध्यम से उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगी। स्वामी गणेशनाथ,स्वामी शिवचंद्र दास ने समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करने वाली रंजीता झा के उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि हाल ही में संपन्न संगीतमय श्रीमद् वाल्मीकि रामकथा के शुभारंभ पर रंजीता झा ने 5100महिलाओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। इस मौके पर  भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी,पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पाण्डेय, पत्रकार विकास झा,सचिन तिवारी,ब्राह्मण जागृति संस्था के सहसचिव हरिनारायण त्रिपाठी, संदीप कुमार शुक्ल,संतोष झा,यतीश राठौर,विकास राजपूत,जितेन्द्र कुमार शुक्ला,संकल्प सेवा परमो धर्म संस्था के महामंत्री तरुण शुक्ल,कोषाध्यक्ष सुधा राठौर, मंत्री अर्चना झा,सदस्य खुशबू शुक्ला,सपना पंडित सहित अनेक गणमान्य लोगों ने रंजीता झा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।