Skip to main content

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के मार्गदर्शन में होगा विश्व धर्म संसद का आयोजन

विश्व धर्म संसद के अस्थाई कार्यालय हेतु ऋषिकेश में आयोजन समिति को भवन दिया


 हरिद्वार। रविवार को माया देवी मंदिर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पूरी जी महाराज,श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी जी महाराज,अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरी जी महराज,मंत्री महेश पुरी जी,मंत्री शैलेन्द्र गिरी जी,स्वामी महाकाल गिरी जी व थानापति हीरा भारती जी ने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के साथ विश्व धर्म संसद की आधिकारिक वेबसाइट का उदघाटन किया। इस वेबसाइट के द्वारा विश्व धर्म संसद की सभी गतिविधियों को पूरी दुनिया में देखा जा सकेगा। इस अवसर पर विश्व धर्म संसद की मुख्य संयोजक डॉ उदिता त्यागी,श्रीअखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक,राजू सैनी व प्रवीण महादेव भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमहंत हरि गिरी जी महाराज ने कहा कि शिवशक्ति धाम डासना में 17,18,19,20 और 21दिसंबर 2024 को होने वाली विश्व धर्म संसद श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के मार्गदर्शन और संरक्षण में आयोजित की जाएगी। यह विश्व धर्म संसद सम्पूर्ण मानवता की रक्षा के लिए आयोजित की जा रही है,जो कि सनातन धर्म के सभी अखाड़ों का सबसे प्रमुख लक्ष्य है। आदिजगदगुरु शंकराचार्य जी महाराज ने इसी लक्ष्य के लिए अखाड़े का निर्माण किया था। उन्हीं के द्वारा संन्यासियों को सनातन धर्म व मानवता की रक्षा का आदेश दिया गया था। हमने यति नरसिंहानंद गिरी जी को महामंडलेश्वर बनाया ही इसलिए है कि वो प्रत्येक संन्यासी और संत को यह याद दिलाए कि सनातन धर्म और मानवता की रक्षा करते हुए भगवदप्राप्ति ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है। यदि इस लक्ष्य के लिए हमे अपने जीवन का भी बलिदान देना पड़े तो हम प्रसन्नता से देगे और आने वाली पीढ़ियों को सनातन धर्म और मानवता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देना सिखाएंगे। उन्होंने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी को इस महान कार्य के लिए सबसे पहले अपना अहंकार त्यागकर सभी संतो और संन्यासियों से भिक्षा मांगने का आदेश दिया, ताकि हर एक संत और संन्यासी को लक्ष्य के साथ जोड़ा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि यह किसी एक का नहीं बल्कि पूरे संत समाज का कार्य है। इसके द्वारा हम संपूर्ण विश्व को अपनी संस्कृति और धर्म के मूल तत्व को समझा सकेंगे। अगर हम में से कोई एक अपने प्राणों की चिंता छोड़ कर यह कार्य कर रहा है तो हमारा भी यह कर्तव्य है कि हम अपने सभी स्वार्थों, अहंकारो और मतभेदों को त्याग कर उसका साथ दे।उन्होंने पूरे साधु समाज से अपने शिष्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी का सहयोग करने और साथ देने का आह्वान किया। श्रीमहंत हरि गिरी जी महराज ने विश्व धर्म संसद के अस्थाई कार्यालय के लिए ऋषिकेश में एक भवन आयोजन समिति को दिया। इसी के साथ उन्होंने विश्व धर्म संसद के स्थाई कार्यालय के लिए स्थान की व्यवस्था करने का भी आश्वासन आयोजन समिति को दिया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।