Skip to main content

एक जुलाई से लागू होने वाले कानून के बारे में जानकारी देकर कैडेट्स को जागरूक किया


 हरिद्वार। गुरुकुल कांगडी समविश्वविधालय के जन्तु एवं पर्यावरण विभाग के सभागार में आयोजित नये अपराधिक कानून के प्रावधानों के विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के एन.सी.सी कैडेट्स को ए.टी.सी (शास्त्र प्रशिक्षण केंद्र) जनपद हरिद्वार यूनिट द्वारा एक जुलाई से लागू होने वाले संशोधित कानूनी अधिनियम के बारे में जानकारी देकर कैडेट्स को जागरूक किया गया। इस अवसर पर ए.टी.सी यूनिट के अधिकारियों द्वारा भारतीय न्याय सहिंता 2023,भारतीय सुरक्षा सहिंता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गयी। इस मौके पर ए.टी.सी के निरीक्षक संजय चौहान व प्रीतम सिंह ने कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कहा की प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे इस विशेष जागरूकता अभियान के चलते ए.टी.सी हरिद्वार द्वारा शिक्षण संस्थाओं में जाकर वहां के छात्र छात्राओं विशेषकर एन.सी.सी कैडेटस को कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करने तथा पुलिस से उनके द्वारा सीधे संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान कर कैडेटस से सामन्जस्य स्थापित करना है। जिससे की पुलिस व कैडेट्स के माध्यम से जनता व बच्चों के बीच कानूनी नियमो की जानकारी सरलता व सहजता से पहुंच सके। उन्होंने कहा की इस प्रकार के कार्यक्रम अन्य शिक्षण संस्थाओं मे भी आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर समविश्वविधालय के एन.सी.सी कैप्टन डा.राकेश भूटियानी ने कहा की इस प्रकार के आयोजन से एन.सी.सी के कैडेट्स को कानूनी प्रावधानों व नियमों के बारे मे विस्तार से जानकारी प्राप्त होती है वही कैडेट्स कै पुलिस अधिकारीयो से सीधे संवाद करने का अवसर भी मिलता है। जिसके चलते कैडेट्स मे आत्मविश्वास तो बढता ही है वहीं उन्हें कानून के बारे मे विस्तार से जानकारी मिलती है। जिसके चलते वह ओर अधिक सजग व जागरूक होकर समाज को जागरूक करने की दिशा में आगे बढते है।इस अवसर पर सब इंसपेक्टर गुरुप्रीत राणा,निशांत कुमार,आशा पंचम,संजय गौड,कान्स्टेबल मनोज भंडारी ने भी कैडेटस के विभिन्न प्रश्नो के उत्तर देते हुए कानूनी विभिन्न पहलुओ के बारे मे जानकारी दी। कार्यक्रम मे डा निधि हांडा,डा.गगन माटा,डा.नितिन काम्बोज,डा.पंकज कोशिक ,कुलभूषण शर्मा,एनसीसी कैडेट्स रवि राजपूत,अभिनव पटेल,कोमल सैनी,राधा गुप्ता,कसक सहित विभिन्न कैडेट्स उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।