Skip to main content

गुरू ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप हैं और गुरू से बढ़कर कुछ नहीं-श्रीमहंत प्रेमगिरी


 हरिद्वार। जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेमगिरी महाराज के गुरू ब्रह्मलीन श्रीमहंत कैलाश गिरी महाराज की पुण्यतिथि पर श्यामपुर कांगड़ी स्थित प्रेमगिरी धाम में संत समागम का आयोजन किया गया। संत समागम में सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों ने ब्रह्मलीन श्रीमहंत कैलाश गिरी महाराज का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रीमहंत प्रेमगिरी महाराज ने कहा कि गुरू ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप हैं और गुरू से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन श्रीमहंत कैलाश गिरी महाराज त्याग,तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। गुरू के दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके अधूरे कार्यो को आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। श्रीमहंत शैलेन्द्र गिरी महाराज ने कहा कि गुरू के प्रति श्रद्धा और विश्वास रखने वाले शिष्य पर ईश्वरीय कृपा सदैव बनी रहती है। श्रीमहंत प्रेमगिरी महाराज जिस प्रकार अपने गुरू के अधूरे कार्यो को आगे बढ़ा रहे हैं। उससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। महामंडलेश्वर गर्व गिरी महाराज एवं श्रीमहंत महेश पुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन श्रीमहंत कैलाश गिरी महाराज संत समाज की दिव्य विभूति और धर्म शास्त्रों के विद्वान संत थे। ऐसे दिव्य संत का सानिध्य सौभाग्य से प्राप्त होता है। महामंडलेश्वर महंत संजय गिरी व महंत गौरव गिरी ने कहा कि गुरू और माता पिता की सेवा करने से व्यक्ति का जीवन बदल जाता है। क्योंकि गुरू और माता पिता भी ईश्वर के समान होते हैं। इस अवसर पर महामंडलेश्वर महंत संजय गिरी,श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी,स्वामी गर्व गिरी ,महंत गौरव गिरी,श्रीमहंत महेश पुरी,महंत परमानन्द गिरी,महंत सहजानन्द,महंत केदारपुरी सहित बड़ी संख्या में संत महंत और श्रद्धालु मौजूद रहे।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।