Skip to main content

संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा ने दी शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि

विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को प्रेषित किया ज्ञापन


 हरिद्वार। संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा से जुड़े विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं ट्रेड यूनियनों द्वारा रोशनाबाद जिला कलेक्ट्रेट पर क़ौमी एकता के प्रतीक शहीद उधमसिंह की शहादत दिवस पर श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और राज्य में श्रमिकों का दमन बंद करने,श्रमिक समस्याओं के समाधान,अवैध बताकर नागरिकों के आवास पर बुलडोजर कार्रवाइयों पर रोक लगाने,नफरती हिंसा बंद करने आदि मांगों के संबंध में एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। सभा को संबोधित करते हुए संयुक्त मोर्चे के संयोजक एवं फूड्स श्रमिक यूनियन आईटीसी के अध्यक्ष गोविंद सिंह ने कहा मजदूर अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले श्रमिक नेताओं को गुंडा एक्ट का नोटिस देना, धरना-प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकारों पर हमले प्रचलन बन चुका है। पूंजीपतियों के हित में शासन-प्रशासन व श्रम विभाग की सक्रियता से कंपनी मालिकों का बेलगाम शोषण बढ़ता जा रहा है। सरकारें बड़े एकाधिकारी घरानों के मुनाफे को बढ़ाने के लिए जनता के जनवादी अधिकारों को एक के बाद कुचलने के लिए कानून ला रही है। इंकलाबी मजदूर केन्द्र के हरिद्वार प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार जैसे काले कानून देश के किसानों के लिए लाईं थी। ठीक उसी तर्ज़ पर चार मजदूर विरोधी लेबर कोड्स मजदूरों को गुलाम बनाने के लिए लाईं है। इसका व्यापक विरोध समय की मांग है। भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के महामंत्री अवधेश कुमार ने कहा कि पहले कांग्रेस बाद में भाजपा नई आर्थिक नीतियों (निजीकरण,उदारीकरण एवं वैश्वीकरण) को तेजी से लागू कर रही है। जिसके परिणामस्वरूप पूंजीपतियों का विकास एवं मजदूर मेहनतकश जनता की कंगाली एवं बदहाली को बढ़ाया जा रहा है। सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण करके देश की अर्थव्यवस्था को चौपट किया जा रहा है। प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र की सचिव दीपा ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ भी दमन और उत्पीड़न की घटनाओं की बाढ़ जैसी आ गयी है। जहा महिला दिन में सुरक्षित न हो वहां रात की पाली में महिलाओं से काम कराया जाने का नया कानून लाना समझ से परे है। देवभूमि श्रमिक संगठन हिन्दूस्तान यूनिलीवर के महामंत्री दिनेश कुमार ने कहा कि सिडकुल के मज़दूरों की समस्याओं के समाधान की जगह उनको उलझाया जा रहा है। न्यूनतम वेतन को लागू करवाने पर मजदूर नेताओं पर गुन्डा एक्ट तक की कार्यवाही करना बेहद निन्दनीय है। कर्मचारी संघ सत्यम ऑटो के महिपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसी भी पार्टी की आये मजदूरों को संगठित होकर एवं संघर्ष करने से ही अधिकार हासिल होंगे। इस अवसरपर सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता रुपचन्द्र आजाद,बेल मजदूर ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष राज किशोर एवं कोषाध्यक्ष निशु कुमार,फूड्स श्रमिक यूनियन आईटीसी के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह,सिमेंस वर्कर्स यूनियन(सी एंड एस इलेक्ट्रिक लि)के अशोक गिरी,प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की निशा,दीपा एवं बसंती,कर्मचारी संघ सत्यम ऑटो के चंद्रेश,महिपाल सिंह इंकलाबी मजदूर केन्द्र के जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।