Skip to main content

पीएम श्री जीजीआईसी ज्वालापुर ने जीता अंतर्राष्ट्रीय ग्रीन स्कूल अवार्ड


 हरिद्वार। पीएमश्री जीजीआईसी ज्वालापुर गढ़वाल मंडल के सर्वाधिक छात्रा संख्या वाले विद्यालयों में से एक है। जहां प्रवेश के लिए सरकारी विद्यालयों को विभिन्न उत्सव मनाने पड़ रहे हैं। वहीं पीएम श्री जीजीआईसी ज्वालापुर में प्रवेश के लिए साल भर कतारे लगी रहती है। कुछ ही दिनों बाद विद्यालय में प्रवेश हेतु सारी सीटें भर जाती है और प्रवेश बंद करने पड़ते हैं। वर्तमान समय में विद्यालय में 1700 के करीब छात्राएं हैं। विद्यालय की अध्यापिकाओं और प्रधानाचार्य को पहले भी समय-समय पर विभिन्न पुरस्कार भी मिलते रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार शैलेश मटियानी शैक्षिक उत्कृष्ट पुरस्कार भी प्रधानाचार्य पूनम राणा को मिल चुका है। वर्तमान समय में विद्यालय को एक और प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। अंतरराष्ट्रीय ग्रीन स्कूल अवार्ड जिसके मानक काफी कठिन थे। विद्यालय को विभिन्न कसौटियों पर खरा उतरना था। विद्यालय ने समस्त वांछित शर्तों को पूरा किया। भारत के साथ अन्य देशों ने भी इस कैटेगरी में प्रतिवेदन भेजे थे।  जिसमें विद्यालय द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के नवाचारों का विवरण भेजना था। जिसके आधार पर विद्यालय का मूल्यांकन किया जाना था। प्रधानाचार्य पूनम राणा ने बताया कि उनका कैंपस पूर्णता हरा भरा है तथा पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए विद्यालय में नित नूतन नवाचार किए जाते हैं। मेरा विद्यालय मेरा गमला,एक पेड़ मां के नाम,पॉलिथीन को ना बोले,स्वच्छ हरिद्वार हरित हरिद्वार,गंगा प्रहरी के अलावा जो भी कार्यक्रम विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाए जा रहे हैं। उन्हंे इस प्रतियोगिता में शामिल किया गया। उन्होंने बताया विद्यालय में छात्राओं ने पॉलीथीन को ना कहें कार्यक्रम चलाया हुआ है। जिसमें आसपास की बस्तियों में हस्ताक्षर अभियान,कागज की थैली दुकानदारों को देना, नुक्कड़ नाटक करना व जनजागरण रैली निकालना शामिल हैं। विद्यालय के इको क्लब के द्वारा समय-समय पर गंगा स्वच्छता, वृक्षारोपण,घाटों की स्वच्छता पॉलीथिन उन्मूलन,जनजागरण रैली,ड्राइंग कंपटीशन,भाषण प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगिता व अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों से पर्यावरण को संरक्षित रखने तथा हरित क्षेत्र संवर्धन के प्रयास पूर्ण मनोयोग के साथ किए जाते हैं। जिससे आसपास की जनता में काफी चेतना आई है और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन भी बेहतर हुआ है। 23 व 24सितंबर को यूनाइटेड नेशंस की जनरल असेंबली के 79 सम्मेलन में प्रधानाचार्य पूनम राणा को पुरस्कृत करने तथा ग्रीन स्कूल के बारे में अपने विचार वहां उपस्थित अन्य शिक्षाविदों के समक्ष रखने के लिए आमंत्रित किया गया है। इससे पूरे विद्यालय में बहुत ही हर्ष का माहौल है। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।