Skip to main content

राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर बालिकाओं को सिखाएं गए आत्म सुरक्षा के गुर,

 खेलों का मानव जीवन में विशेष महत्व-संजय गुप्ता 

हरिद्वार। श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज,सतीघाट,कनखल में बुधवार को राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर बालिकाओं के लिए एक दिवसीय आत्मसुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 12दर्जन छात्राओं को मार्शल आर्ट खेल वुशू की राष्ट्रीय कोच आरती सैनी ने आत्मसुरक्षा के कई उपयोगी गुर सिखाएं। जिनके प्रति छात्राओं ने विशेष रुचि दिखाई। इस अवसर पर हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का भावपूर्ण स्मरण किया गया। उनके जन्मदिन के अवसर पर हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन डिस्ट्रिक्ट वुशु एसोसिएशन,हरिद्वार एवं डायनेमिक स्पोर्ट्स एकेडमी, मिस्सरपुर,हरिद्वार द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने श्रीसनातन धर्म प्रतिनिधि सभा (पंजाब) नई दिल्ली के संस्थापक अध्यक्ष त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहना कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय गुप्ता एवं कॉलेज की प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने मार्शल आर्ट खेल वुशू की राष्ट्रीय कोच आरती सैनी को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पमाला पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय गुप्ता को अंग वस्त्र एवं प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने घोषणा की कि शिक्षक दिवस 5 सितंबर को कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं को उनकी ओर से निशुल्क स्कूल बैग वितरित किए जाएंगे। उन्होंने हरिद्वार जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने और लड़कियों में आत्मसुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए नेशनल कोच आरती सैनी द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण की तारीफ की। उन्होने कहा कि आरती सैनी द्वारा खेल जगत में दिए जा रहे योगदान के लिए उन्हें उन्हें राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर पुरस्कृत किया जाना चाहिए। संजय गुप्ता ने कहा कि खेलों का मानव जीवन में विशेष महत्व है। युवा शक्ति खेलों से शारीरिक और मानसिक रूप से और अधिक मजबूत होती हैं। कॉलेज की प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि बालिकाओं को छात्र जीवन से ही आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से दिया जाना चाहिए। नेशनल कोच आरती सैनी ने कहा कि प्रशिक्षण देने से बालिकाओं में आत्मसुरक्षा के भाव जागृत होते हैं और उनका आत्मबल बढ़ता है। इस दौरान लक्सर ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष अरुण कुमार तथा विद्यालय के शिक्षक आदि उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।