Skip to main content

घटते हरित क्षेत्र के कारण बढ़ रही है जलवायु परिवर्तन की समस्या- विजयपाल बघेल


हरिद्वार। इस साल हरिद्वार का तापमान 47डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो कि रिकॉर्ड तोड रहा,यदि इसी तरह हरवर्ष दो डिग्री तापमान बढ़ेगा तो वो दिन दूर नहीं जब जीवन ही संकटाग्रस्त हो जायेगा। अभी भी ग्लोबल वार्मिंग की विश्वव्यापी समस्या से पूरी दुनिया जूझ रही है,इस सबके पीछे हरितक्षेत्र में आ रही निरंतर गिरावट है। आधुनिक मानव के विनाशकारी विकास की जिद ने पूरे प्राकृतिक तंत्र को तहस नहस कर दिया है, जिसके दुष्परिणाम कोविड जैसी महामारी के रूप में हमारे सामने ज्वलंत उदाहरण हैं। उक्त विचार डिवाइन लाइट स्कूल में भारतीय वृक्ष न्यास द्वारा संचालित वृक्ष दिवस अभियान के तहत आयोजित हरेला समागम में हरितऋषि विजयपाल बघेल (ग्रीनमैन ऑफ इंडिया) ने अपने संबोधन में व्यक्त किए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रकृति का दोहन इसी तरह होता रहा तो मानवीय जीवन बस एक दो पीढ़ी तक ही सिमटता दिखाई दे रहा है। विद्यालय के निदेशक लक्ष्मीकांत सैनी की अध्यक्षता तथा प्रशासिका डा.किरण मिश्री के संचालन में आयोजित हरेला समागम आयोजित कर प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बघेल ने डिवाइन लाइट स्कूल द्वारा हर पर्यवरणीय गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने पर विद्यालय को पुरस्कृत किया। भारतीय वृक्ष न्यास के संरक्षक जगदीश लाल पाहवा ने बताया कि हरेला लोकपर्व-24 के तहत 6जुलाई से क्रमिक रूप से वृक्ष दिवस अभियान चलाया जा रहा है जो जन जागरण करके पेड़ के प्रति अपनत्व का रिश्ता स्थापित करने में अहम भूमिका निभा रहा है। अभियान के जिला संयोजक प्रमोद शर्मा ने अपने विचारों के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को पौधारोपण करने और वृक्ष संरक्षण की सीख दी। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सेवा प्रमुख अनिल भारतीय के द्वारा भारतीय संस्कृति में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वनस्पति संपदा ही हमारे जीवन की आधार है। उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर बारहवीं कक्षा के कार्तिकेय,गौरव, अंकुश,रविंद्र और प्रिंस कुमार को सम्मानित किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में लक्ष्मीकांत सैनी ने कहा कि डिवाइन लाइट स्कूल प्रकृति के प्रति अति संवेदनशील है इसी कारण हर दिन कोई न कोई गतिविधि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित रहती है। प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने डिवाइन लाइट स्कूल द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाए तथा हजारों की संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। हरेला समागम का शुभारंभ पौधारोपण करके किया गया और सभी ने पौधरोपण करने और वृक्ष संरक्षण का संकल्प लिया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।