Skip to main content

आग का गोला बनती जा रही है पृथ्वी - ग्रीनमैन बघेल

 वृक्ष संपदा में होते हैं दिव्य और दैवीय तत्व - सुरेश सुयाल


हरिद्वार। भारतीय संस्कृति में वानिकी संरक्षण और संवर्द्वन के प्रति सजग रहने की सीख दी जाती है,आदिकाल से वृक्ष पूजन की परंपराएं प्रचलन में हैं। हम अपने सभी पर्व त्योहार प्रकृति की सुरक्षा के लिए समर्पित करते हैं लेकिन आधुनिक काल में प्राकृतिक धरोहरों से दूरी बनने के कारण आपदाओं का सामना पूरी दुनिया कर रही है। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से पृथ्वी आग का गोला बनती जा रही है,जिस कारण जलवायु परिवर्तन की विश्व व्यापी समस्या वर्तमान की सबसे बड़ी चुनौती है। उक्त विचार शांतिकुंज द्वारा संचालित गायत्री विद्यापीठ इंटरमीडिएट कालेज में भारतीय वृक्ष न्यास के वृक्ष दिवस अभियान में होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित हरेला महोत्सव के अंतर्गत ग्रीनमैन विजयपाल बघेल ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि धरती का हरित क्षेत्र निरंतर घटता जा रहा है जिसकी वजह से चारों तरफ प्राकृतिक आपदाएं आ रही है। बघेल ने आगे कहा कि मानवीय हस्तक्षेप से पूरी प्राकृतिक संरचना तहस नहस हो रही है,हरेला जैसे लोकपर्व ही इस पर अंकुश लगा सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय को हरेला सम्मान प्रदान किया गया। वृक्ष दिवस अभियान के संयोजक सुरेश सुयाल ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष भी जीवित प्राणी होते हैं और उनमें दिव्यता के साथ दैवीय गुणों का भंडार होता है। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी ने कहा गुरुदेव आचार्य श्रीराम शर्मा द्वारा प्रकृति के दिव्य रहस्यों से ही अध्यात्म का सृजन करने की युक्ति होती है। ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के संरक्षक जगदीश लाल पाहवा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शान्ति कुंज परिवार ही ऐसी संस्था है जिसने सनातन संस्कृति को देश दुनिया तक पहुंचाया है और हरेला अभियान में भी उच्चकोटि की सहभागिता निभायी है। टीटीआई के उत्तराखंड राज्य समन्वयक प्रमोद शर्मा ने कहा कि वृक्षों की महत्ता आगे आगे और बढ़ती जायेगी क्योंकि वायुमंडल में प्राणवायु की मात्रा में निरंतर गिरावट आती जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सीताराम सिन्हा ने तथा संचालन उपप्रधानाचार्य विनय शर्मा द्वारा किया गया। हरेला सम्मान विद्यालय के प्रधानाचार्य सीताराम सिन्हा ने अपने शिक्षकदल के साथ मिलकर लिया। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर गुरुदेव एवं गायत्री माता को पुष्पांजलि सभी अतिथियों द्वारा की गई। जिन विद्यार्थियों के जन्मदिवस थे उनसे पौधे रोपित कराए गए और हजारों विद्यार्थियों के बीच जन्मदिन मनाया। शिक्षक वर्ग से आशा रावत,देवोशीष महोपत्रा तथा सौरभचंद्र दास के अलावा विद्यार्थीवर्ग से वंशदा अग्रवाल,कनक अत्रे,स्तुति पांड्या,अनुवेश शर्मा तथा वैभव कुमार को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।