Skip to main content

धर्म,अध्यात्म और सेवा का प्रमुख केंद्र है भगवान धाम कबीर आश्रम धर्मशाला ट्रस्ट-स्वामी हरिचेतनानंद

 सनातन धर्म संस्कृति की रीढ़ हैं संत महापुरूष-स्वामी जित्वानन्द


हरिद्वार। भूपतवाला स्थित श्री भगवान धाम कबीर आश्रम धर्मशाला ट्रस्ट में वार्षिक संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्वामी जित्वानन्द महाराज की अध्यक्षता में आयोजित संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि भगवान धाम कबीर आश्रम धर्मशाला ट्रस्ट धर्म,अध्यात्म और सेवा का प्रमुख केंद्र है। त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति स्वामी जित्वानन्द महाराज के नेतृत्व में आश्रम की देशभर में स्थित शाखाएं सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में अहम भूमिका निभा रही हैं। स्वामी जित्वानन्द महाराज ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव कल्याण के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले संत महापुरूष सनातन धर्म संस्कृति की रीढ़ हैं। संत महापुरूषों के सहयोग और आशीर्वाद से श्री भगवान धाम कबीर आश्रम धर्मशाला ट्रस्ट की सेवा संस्कृति का विस्तार करना ही उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य हैं। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि परमार्थ के लिए जीवन समर्पित करने वाले संत महापुरूषों का अपना कुछ नहीं होता है। संत महापुरूष जो कुछ भी बनाते हैं। वह समाज के उपयोग के लिए होता है। भगवान धाम कबीर आश्रम धर्मशाला ट्रस्ट विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से मानव कल्याण में योगदान कर रहा है। महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज एवं महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि संत महापुरूषों के सानिध्य में ही कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है और सद्गुरू की कृपा से ही संत महापुरूषों का सानिध्य प्राप्त होता है। इसलिए संत महापुरूषों के सानिध्य के अवसर को कभी गंवाना नहीं चाहिए। स्वामी प्रकाशानन्द,महंत फागुन सिंह,स्वामी श्यामानन्द,स्वामी परमानन्द एवं स्वामी श्रद्धानन्द ने सभी संत महापुरूषों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। स्वामी प्रकाशानन्द ने कहा कि जिस स्थान पर महापुरूषों के चरण पड़ते हैं। वह स्थान पवित्र और पूज्यनीय हो जाता है। इस अवसर पर,स्वामी ऋषिश्वरानंद,महंत जसविन्दर सिंह,महंत गोविंददास,महंत विष्णुदास,महंत रघुवीर दास,महंत सूरज दास,स्वामी रविदेव शास्त्री,महंत बिहारी शरण,स्वामी राममुनि,महंत देवानंद सरस्वती,स्वामी दिनेश दास,महंत मोहन सिंह,महंत तीरथ सिंह,महंत श्यामप्रकाश,महंत विनोद महाराज,महंत प्रह्लाद दास,महंत दुर्गादास,स्वामी चिदविलासानंद,स्वामी अनंतानंद,महंत गंगादास सहित सभी तेरह अखाड़ों के संत महंत व बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।