Skip to main content

सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में संत समाज का अहम योगदान-महंत भगतराम

 समाज का मार्गदर्शन करना ही संत समाज का लक्ष्य-महंत सुतिक्ष्ण मुनि


हरिद्वार। श्रीचंद्र जयंती केे उपलक्ष्य में कनखल स्थित श्रीअवधूत जगतराम उदासीन आश्रम में संत समागम का आयोजन किया गया। आश्रम के महंत सुतिक्ष्ण मुनि के संयोजन में आयोजित संत समागम में सभी तेरह अखाड़ों के संतों ने भगवान श्रीचंद को नमन किया। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के मुखिया महंत भगतराम महाराज ने कहा कि भगवान शिव के अवतार भगवान श्रीचंद्र ने हिंदू धर्म को बचाने के लिए पूरे देश का भ्रमण कर समाज को एकजुट किया। भगवान श्रीचंद्र के दिखाए मार्ग पर चलते हुए संत समाज सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में अपना योगदान कर रहा है। श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि निर्मल जल के समान जीवन व्यतीत करते हुए सदैव मानव कल्याण के लिए प्रयत्नशील रहने वाले संत महापुरूषों का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि जन-जन के आराध्य भगवान श्रीचंद्र की शिक्षाएं सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी। महामंडलेश्वर स्वामी भगवतस्वरूप,महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतना नंद,महामंडलेश्वर स्वामी शिवानंद व स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति विश्व की सबसे श्रेष्ठ संस्कृति है। भगवान श्रीचंद्र द्वारा स्थापित आदर्श परंपरांओं को संत महापुरूष आगे बढ़ा रहे हैं। श्रीअवधूत जगतराम उदासीन आश्रम के महंत सुतिक्ष्ण मुनि ने सभी संतजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्रीचंद्र की शिक्षाओं और उपदेशों को आत्मसात कर संत परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए समाज का मार्गदर्शन करना ही संत समाज का लक्ष्य है। इस अवसर पर कोठारी महंत राघवेंद्र दास,कोठारी महंत जसविन्दर सिंह, स्वामी अनंतानंद,श्रीमहंत जगतार मुनि,महंत आकाश मुनि, महंत मंगलदास,महंत मोहन सिंह,महंत तीरथ सिंह,स्वामी दिनेश दास,स्वामी चिदविलासानंद,महंत निर्भय सिंह,स्वामी कृष्णानंद,महंत रघुवीर दास,महंत दुर्गादास,महंत प्रह्लाद दास,महंत प्रबोधानांद गिरी,महंत अरूणदास,महंत मुरली दास ,स्वामी राममुनि,महंत गंगादास उदासीन,महंत विनोद महाराज,महंत श्यामप्रकाश सहित बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।