Skip to main content

महिलाओं के हितों में अनेकों योजनाओं का संचालन कर रहे हैं मुख्यमंत्री धामी -किरण सिंह


 हरिद्वार। 22सितंबर को सुभाष नगर के त्रिमूर्ति नगर में वरिष्ठ भाजपा नेत्री किरण सिंह के संयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। सम्मान समारोह की तैयारी से पूर्व सुभाष नगर में किरण सिंह के संयोजन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मान समारोह की तैयारी में सहयोग करने वाली भाजपा नेत्रियों को दिशा निर्देश देते हुए अधिक से अधिक महिला शक्ति को सम्मिलित किए जाने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेत्री किरण सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिलाओं के हितों में अनेकों योजनाएं संचालित कर रहे हैं। घरेलू महिलाओं को रोजगारपरक बनाने के लिए पूरे प्रदेश में लघु उद्योग महिलाओं के द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। भाजपा पार्टी में महिलाओं को उचित सम्मान मिलता है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। किरण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। बेटियों के संरक्षण संवर्धन में प्रदेश सरकार सजगता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि भाजपा की रीती नीतियों एवं केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार वृहदस्तर से किया जाना चाहिए। सुभाषनगर में आयोजित होने वाला सम्मान समारोह सफलता के नए आयाम रचेगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं भाजपा विधायक सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे। महिलाओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। प्रत्येक महिला कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सम्मान समारोह में अपना सहयोग प्रदान करें। किरण सिंह ने कहा कि सम्मान समारोह में 6हजार महिलाएं सम्मिलित हांेगी। इस अवसर पर आराधना पांडे,कला देवी,प्रतिभा देवी,गुरमीत कौर,जसविंदर कौर,पूनम यादव,रीना सिंह,दीप्ति देवी,गीता सिंह,निर्मला,उषा राय,विश्वास राजेश्वरी,किरण देवी,अरुण चौधरी आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।