Skip to main content

धूमधाम से मनाया गया महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस

 


हरिद्वार। महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लता जोशी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस मायापुर स्थित यूनियन भवन में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दर्जनों महिलाओं ने महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। लता जोशी ने कहा कि महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस की वेबसाइट का उद्घाटन और  महिला कांग्रेस के ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा रही है। लता जोशी ने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं भय और असुरक्षा के माहौल में जी रही है। हरिद्वार ही नहीं देश और प्रदेश में महिलाओं के साथ घट रही जघन्य घटनाओं पर भाजपा सरकार घटिया राजनीति कर रही है। भाजपा नेताओं को भाजपा शासित राज्यों में रेप की घटनाएं दिखाई नहीं देती। जबकि विपक्षी राज्यों में महिलाओं के साथ रेप की घटनाओं पर उन्हे चिंता होती है। उन्होंने कहा कि जनता देख रही है की भाजपा कैसे अपराधियों को संरक्षण देती है। राज्य महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण को तुरंत लागू करे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा रेप,भ्रष्टाचार,घोटालेबाजों की शरण स्थली बन गई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि रेप के आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से एक महीने के अंदर सजा दिलायी जाए। उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ समान काम के साथ समान वेतन दिया जाए। महिला कांग्रेस की पूर्व शहर अध्यक्ष अंजू दिवेदी ने कहा कि देश में महिलाओं के साथ बढ़ रही जघन्य घटनाओं से महिलाओं में भाजपा सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त है और वह कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। साध्वी मौली ने कहा कि सनातन में शक्ति का विशेष महत्व है। सनातन न आदि है और न अंत है,इसलिए सनातन को न कोई खतरा था,न कोई खतरा है। इस दौरान सुमन अग्रवाल,सुभद्रा अग्रवाल,पार्वती नेगी,सरोजनी नेगी,चंपारानी,सुमन तनेजा,सईदा,तब्बसुम,नईमा,नेहा लोहनी,सरस्वती राघव,शशि मनचंदा,शालिनी नगरकोटी,प्रेमा बिष्ट,बीना जाटव,दीपिका लोहेरे,सुमित्रा,सुनीता,दीपिका गुप्ता, कमलेश शर्मा,कमलेश भारद्वाज,वेद रानी,सुनीता चंचलानी,शाहजहां मुमताज,अंजू रानी वालिया ,सरिता,सुनीता भारद्वाज आदि सहित सैकड़ों महिलाओं ने महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।