Skip to main content

आज का युवा आहार के मूल सिद्धांतों से भटक रहा है-प्रो.ए.के.त्रिपाठी

 


हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय में सेवाज्ञ संस्थानम् द्वारा आयोजित दो दिवसीय युवा धर्म संसद के दूसरे दिन व्याख्यायान सत्र में ’व्यसन एवं मनोरोगों के समक्ष युवा’ विषय पर विचार रखते हुए उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.ए.के त्रिपाठी ने जीवन के तीन प्रमुख स्तंभों आहार,निद्रा और ब्रह्मचर्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का युवा आहार के मूल सिद्धांतों से भटक रहा है। नियमित जीवन और प्राकृतिक ऊर्जा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि समुचित निद्रा के अभाव में जीवन नष्ट हो सकता है। उन्होंने कहा कि असफलता भी सीखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा मानकर सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। दार्शनिक विचारक डा.अरुण प्रकाश ने कहा कि आज की शिक्षा प्रणाली समाज से युवाओं को विस्थापित कर रही है। उन्होंने जीवन में स्थायी मूल्यों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता पर जोर दिया और युवाओं से अपनी चेतना का विस्तार करने का आह्वान किया। स्वच्छ भारत मिशन इंदौर के ब्रांड एम्बेसडर डा.पुनीत द्विवेदी ने युवाओं में बढ़ते तकनीकी व्यसनों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि तकनीकी व्यसन भारत की सांस्कृतिक जड़ों को नष्ट कर रहे हैं। एकल परिवार और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स द्वारा उत्पन्न मानसिक विकारों का उन्होंने विस्तार से उल्लेख किया और संगठित परिवार व्यवस्था को इस समस्या का समाधान बताया। दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कालेज की प्राचार्या प्रो.रमा ने युवाओं के भीतर देशप्रेम और आत्मबल को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को देश की प्रगति का मुख्य आधार बताते हुए कहा कि जो युवा मानसिक रूप से सशक्त होता है। वह कभी अकेला नहीं महसूस करता। द्वितीय सत्र में वैश्विक बाजारवाद से उत्पन्न सांस्कृतिक चुनौतियां विषय पर युवाओं से संवाद करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने बाजारवाद के प्रभाव और उसके चलते उत्पन्न सामाजिक और पारिवारिक संकटों पर चर्चा की। उन्होंने भारतीय युवाओं को बाजार वाद के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता बताई। कहा कि भारत के युवा बाजार को एक नई दिशा देने में सक्षम हैं। विचारक और लेखक प्रो.आनन्द सिंह ने कहा कि बीसवीं शताब्दी के पाश्चात्य विचारकों ने धर्म और रिलीजन के बीच के भेद को न समझते हुए भ्रम पैदा किया है। उन्होंने भारतीय ज्ञान और दर्शन परंपरा की ओर लौटने का आग्रह किया। कहा कि बाजारवाद ने हमारी सांस्कृतिक जड़ों को कमजोर कर दिया है। सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.नीरजा गुप्ता ने साझा संस्कृति की महत्ता पर जोर दिया और कहा कि पाश्चात्य तकनीकी विकास ने हमें एकाकी बना दिया है। उन्होंने महर्षि पतंजलि के उदाहरण से युवा पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक मूल्यों की ओर लौटने का संदेश दिया। समापन सत्र में आचार्य महामण्डेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी,आचार्य बालकृष्ण,सेवाज्ञ संस्थानम् के संरक्षक आचार्य मिथिलेश नन्दिनी शरण,पवन सिन्धी ने भी युवाओं को संबोधित किया। आचार्य मिथिलेश नन्दिनी शरण ने सभी वक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डा.पीयूष कुमार द्विवेदी,डा.प्रत्याशा मिश्रा और आशुतोष मिश्र ने किया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।