Skip to main content

हिन्दी भाषा का प्रयोग एवं परस्पर व्यवहार हमें गौरव की अनुभूति कराता है-डॉ.दीनानाथ शर्मा


 हरिद्वार। स्वामी श्रद्धानन्द की तपस्थली कर्मभूमि गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग, हरिद्वार में महर्षि दयानन्द द्वारा हिन्दी के सम्मान में प्रदत्त सूत्र आर्य भाषा (हिन्दी) ही देश को एकता के सूत्र में बांध सकती है,आर्य भाषा में ही इस भारत का कल्याण छिपा है। हिन्दी भाषा के द्वारा समस्त भारत को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है। जिस देश की शान मेरी मातृभाषा,हिन्दी है इस महान,विचार सरणी को समादृत कर हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्याधिष्ठाता डॉ.दीनानाथ शर्मा ने हिन्दी को राष्ट्र का गौरव बताते हुए कहा कि हमारी मातृभाषा हिन्दी सरलता,सरसता एवं निजता का अनुभव कराती है,तथा हिन्दी भाषा का प्रयोग एवं परस्पर व्यवहार हमें गौरव की अनुभूति कराता है। उन्होने इस अवसर पर कहा कि वर्ष भर विशुद्ध हिन्दी भाषा का प्रयोग करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जायेगा। मुख्याध्यापक डॉ.विजेन्द्र शास्त्री ने कहा कि आजादी के बाद 15वर्षों तक हिन्दी भाषा को अंग्रेजी भाषा के स्थान पर लागू न करना उस समय के राजनायिकों की बड़ी भूल थी, इन वर्षों में अंग्रेजी ने अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया, हिन्दी भाषा को संस्कृत भाषा के साथ समन्वित करते हुए अपने कार्यों एवं व्यवहार में हिन्दी का शुद्ध आचरण करने पर बल दिया। इस अवसर पर डॉ.यागेश कुमार शास्त्री ने भी हिंदी भाषा के महत्व को वाचित किया। इस अवसर पर गुरुकुल विद्यालय के छात्रों ब्र.नकुल त्यागी,समीरराज,आरुष,अमित,यशवर्धन,सिद्धान्त ,सार्थक,रुद्राक्ष,पीयूष,यशराज,परमवीर,नितिन,अनन्त,अवि तालिबान,श्रीयांशु,सारव कार्तिक,चैतन्य आदि ने भी भाषण,कविता एवं गीत प्रस्तुत कर हिन्दी का गौरव बढाया।इस अवसर पर हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें कक्षाशः मे प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार,प्रमाणपत्र आदि प्रदान किये गये। प्रतियोगिता में बीच- बीच मे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रश्न भी पूछे गये,तथा सही उत्तर देने वाले छात्रों को पुरस्कार भी प्रदान किये गये। हिन्दी दिवस कार्यक्रम के संयोजक एवं कार्यक्रम का संचालन हिन्दी प्राध्यापक अशोक कुमार आर्य एवं दीप कमल ने किया। इस अवसर पर जितेन्द्र वर्मा,डॉ.हुकमचन्द,अश्विनी कुमार,अमर सिंह,डॉ.बृजेश सिंह,वेदपाल सिंह,अमित कुमार ,राजकमल,अशोक कुमार,विजय कुमार,गौरव शर्मा,लोकेश सिहं,धर्म सिहं,मामराज,धीरज कौशिक,तुषार सिंह,आश्रम अध्यक्ष,धर्मेन्द्र आर्य सहित अन्य कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहें।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।