Skip to main content

औद्योगिक पार्क की स्थापना से बदलेगी डंढ़ेडी गांव की तकदीरः पंकज शांडिल्य

 हरिद्वार। रुड़की के डंढेड़ी गांव में,उत्तराखंड औधोगिक पार्क स्थापना नीति-2023 औद्योगिक स्मार्ट सिटी का निर्माण होने जा रहा है। रविवार को दौड़ प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को जानकारी दी गई। दौड़ प्रतियोगिता में 100मीटर,200मीटर,800मीटर और 1600 मीटर की दौड़ में पहले तीन स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार के साथ ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरएल फाउंडेशन एवं रैंकर्स न्यूज के संस्थापक पंकज शांडिल्य ने कहा कि उत्तराखंड औद्योगिक पार्क स्थापना नीति 2023 के तहत जनपद के डंढ़ेडी में औद्योगिक स्मार्ट सिटी स्थापित होना तय है। इसके लिए शासकीय नीति अंतर्गत भू अर्जन की जा रही है। यह औद्योगिक स्मार्ट सिटी विश्व की सबसे खूबसूरत और आर्थिक रूप से मजबूत संरचना होगी। इसका डिजाइन वाइटवेव के निदेशक स्वाति गोयल और आभा टेकड़ीवाल के निर्देशन में किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पार्क का आर्थिक डिजाइन रोहित टेकड़ीवाल बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व शाखा प्रमुख मनोज कुमार द्वारा किया गया है। पंकज शांडिल्य ने कहा कि हरिद्वार में प्रस्तावित औद्योगिक पार्क एक अनोखा और अभिनव पहल है जो भारत समेत संपूर्ण विश्व के कृषि एवं खाद्य उद्योग से जुड़े निर्माता एवं ग्राहकों को एक परिसर में केंद्रीकृत करने के लिए डिजाइन किया गया है। पंकज शांडिल्य ने बताया कि औद्योगिक स्मार्ट सिटी के मद्देनजर परिवार में प्राथमिक शिक्षा से लेकर मेडिकल जैसी उच्च शिक्षा व्यवस्था के लिए संसाधन डिजाइन किया गया है इसके परिसर में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को अन्य शहरों पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा और उन्हें अच्छी शिक्षा मिलेगी। औद्योगिक परिसर में आवश्यक बिजली का 30ःउत्पादन परिसर के भीतर सोलर फार्मिंग से मिलने लायक डिजाइन किया गया है। यह न केवल केवल पर्यावरण के लिए अनुकूल एवं ऊर्जा की सुरक्षा और स्थिरता को सुनिश्चित करेगा। वहीं हरिद्वार में पर्यटन को बढ़ावा देने और एक रात ठहरने का संसाधन तैयार करने के लिए रागी और सोनाली नदी को विश्वस्तरीय नौकायन और एडवेंचर स्पाट के लिए डिजाइन किया गया है। पंकज शांडिल्य ने बताया कि उत्तराखंड में मेडिकल एवं वैलनेस टूरिस्ट को आकर्षित करने के लिए विश्वस्तरीय अस्पताल एवं मेडिकल अकैडमी को डिजाइन करना एक उत्कृष्ट पहल है। डंढेडी के महिला शक्ति के ऐतिहासिक मुहिम एक बेटी एक मकान के लिए परियोजना वरदान साबित होगी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार मल्कीत रौथान एवं शिक्षक राजीव सैनी ने किया।1600 मीटर की दौड़ में जतिन,चीता,हरीश गिरी,विकास कुमार पहले तीन स्थान पर रहते हुए पदक हासिल किया। वहीं 800मीटर की दौड़ में आर्यन सैनी, आलोक प्रजापति और सुमित सैनी, 200 मीटर की दौड़ में रौनक सैनी, प्रियांश सैनी,लव सैनी और 100मीटर की दौड़ में आरव राहुल और आदित्य ने पुरस्कार प्राप्त किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।