Skip to main content

भूस्खलन के स्थायी समाधान हेतु योजना बनाकर आपदा प्रबंधन को उपलब्ध कराई जाए- कर्मेन्द्र सिंह

 


हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने चंडी देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा जनपद, राज्य व देश के चहुमुखी विकास,सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने चंडी देवी क्षेत्र में भूस्खलन संभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागो के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूस्खलन संभावित क्षेत्र के स्थायी समाधान हेतु कार्य योजना बनाकर आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए यदि शासन को डीपीआर भेजी गई है,तो उसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। स्थायी प्रकृति के कार्य होने तक तात्कालिक समाधान के रूप में शॉर्ट टर्म कार्य समय से किए जाएं। जिलाधिकारी ने वन तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों से चंडी देवी मंदिर क्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने श्यामपुर कांगड़ी पहुंचकर गंगा के जलस्तर बढ़ने पर श्यामपुर कांगड़ी स्थित प्रेम निवास के पास सीसी ब्लॉक का निरीक्षण किया जो अत्यधिक वर्षा होने पर जल के बहाव को डायवर्ट करने के काम में लाया जाता है, उन्होंने निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि पानी को डायवर्ट करने के लिए किए जा रहे कार्यों में ताजी लाई जाए तथा कार्य योजना को इस प्रकार अंजाम दिया जाए कि जल स्तर बढ़ने पर भू कटाव की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने झिलमिल झील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि इको पर्यटन की दृष्टि से झील विकास तथा सौंदर्यकरण किया जाए और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में भी कार्य किए जाएं। उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रेस्क्यू सेंटर की क्षमता बढ़ाई जाए,शहरी क्षेत्रों में बंदरों से निजात हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए। इस दौरान डीएफओ वैभव सिंह ने बताया कि इस समय रेस्क्यू सेंटर में क्षमता के अनुसार वन्य जीव(लेपर्ड) हैं और क्षमता बढ़ाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान डीएफओ वैभव सिंह,संदीपा शर्मा,एसडीएम अजयवीर सिंह,अधिशासी अभियंता सिंचाई मंजू डैनी,ब्रिज इंजिनियर एमके श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।