Skip to main content

पूजा अर्चना के बाद नगर भ्रमण के लिए रवाना की पवित्र छडी

 


हरिद्वार। श्रीपंचदश नाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी को सोमवार को सिद्ध पौराणिक पीठ मायादेवी मंदिर में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री महंत अवधेशानंद गिरि महाराज ने पूर्ण वैदिक विधि विधान से षोडशोपचार पूजा अर्चना कर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया।नागा संन्यासियों व श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के जय घोष के साथ पवित्र छड़ी माया देवी मंदिर से बाल्मीकि चौक,शिव मूर्ति चौक,तुलसी चौक,शंकराचार्य चौक,आचार्य किशोरी दास वाजपेई चौक,कनखल होली चौक होते हुए भगवान शिव की ससुराल दक्ष महादेव मंदिर पहुंची। जहां महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने वैदिक मंत्र उच्चारण के मध्य पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा पवित्र छड़ी यात्रा की सफलता की कामना की। पवित्र छड़ी जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज,श्रीमहंत कुश पूरी,श्रीमहंत केदार पुरी,श्रीमहंत महेश पुरी,श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी,श्रीमहंत पुष्कर गिरी,श्रीमहंत पूर्णागिरि,श्रीमहंत पशुपति गिरी,महंत महादेवानंद गिरी,महंत महाकालगिरी,महंत आदित्य गिरी आदि के नेतृत्व में महानिर्वाणी अखाड़े पहुंची। जहां श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज सचिव महानिर्वानी अखाड़ा ने साधु संतों व नागा संन्यासियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा जगतगुरु शंकराचार्य द्वारा प्रारंभ की गई पवित्र छड़ी यात्रा धर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पवित्र छड़ी शस्त्र तथा शास्त्र दोनों ही माध्यम से अखाड़ों के द्वारा सनातन धर्म की रक्षा करती चली आ रही है। वर्तमान में बदले परिवेश में पवित्र छड़ी राष्ट्र की प्रगति ,समृद्धि, विकास व उन्नति के उद्देश्य से पूरे देश में भ्रमण कर समाज को जागृत एकजुट होने का संदेश दे रही है। उन्होंने छड़ी यात्रा की सफलता की दक्षेश्वर महादेव तथा मां गंगा से प्रार्थना करते हुए पवित्र छड़ी को रवाना किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।