Skip to main content

राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने कार्यशाला को संबोधित किया

सक्रिय सदस्यता अभियान से जुडने की अपील


 हरिद्वार। जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर सक्रिय सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला संपन्न हुई। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के संविधान के अनुसार 18वर्ष से अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक जो भाजपा के विधान की धारा संकल्प,मूल दर्शन,निष्ठाओ, को स्वीकारता है। वह भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बन सकता है। 16 से 31अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता के लिए फॉर्म भरने व जमा करने की अवधि है उसके पश्चात 1 से 4 नवंबर तक सत्यापन व अनुमोदन होगा और आगामी 5 नवंबर को जिला केन्द्रो पर सक्रिय सदस्यता की अंतिम सूची जारी की जाएगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने मे प्रत्येक कार्यकर्ता की अहम भूमिका रहने वाली है जिस प्रकार भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में रहकर सेवा ही संगठन के माध्यम से आम जनमानस के बीच जाकर प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां को बताकर लाभ दिलाने का कार्य कर रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि 2सितंबर से प्रारंभ हुए इस अभियान को भाजपा के कार्यकर्ता संगठन पर्व के रूप में मना रहे हैं। संदीप गोयल ने कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारी को 16 सितंबर से प्रारंभ हो रहे सक्रिय सदस्यता अभियान के निमित्त जुड़ने का आवाहन किय उन्होने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को पत्रको के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की अपील की सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक डॉ.जयपाल सिंह चौहान ने कार्यशाला के सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी संगठन द्वारा दिए गए इस अभियान के निमित्त पूरे मनोयोग से जुट जाएं एवं अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन अभियान सहसंयोजक लव शर्मा ने किया इस अवसर पर रानीपुर के विधायक आदेश चौहान,पूर्व विधायक सुरेश राठौड़,पूर्व मेयर मनोज गर्ग ,पूर्व पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा,अमरीश गर्ग,जिला महामंत्री आशु चौधरी व आशुतोष शर्मा, मोहित वर्मा,नीपेंद्र चौधरी,अनु कक्कड़,रीता चमोली,प्रमोद शर्मा,संजय सहगल,राजकुमार अरोड़ा ,जितेंद्र चौधरी,एजाज अहमद,डॉ.प्रदीप कुमार,रंजना चतुर्वेदी,देवेंद्र प्रधान,मनीष कुमार,नकली राम सैनी ,सचिन शर्मा,नागेंद्र राणा,राजेश शर्मा,हीरा सिंह बिष्ट,तरुण नायर,कैलाश भंडारी,मोहित शर्मा ,अमित राज,सीमा चौहान,रीता सैनी,नेपाल सिंह,प्रणव यादव,दीपांशु विद्यार्थी,रितु ठाकुर, कमला जोशी,राजीव भट्ट,कमल प्रधान,संगीता प्रजापति,आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।