Skip to main content

माया देवी मंदिर से पूजा अर्चना के बाद उत्तराखंड की यात्रा के लिए रवाना हुई पवित्र छड़ी को

 


हरिद्वार। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी मंगलवार को शुभ मुहूर्त में प्रातःकाल माया देवी मंदिर से पूजा अर्चना कर उत्तराखंड की यात्रा के लिए रवाना हुई। पवित्र छड़ी को जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के सानिध्य में निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर श्रीमहंत कैलाश आनंद गिरि महाराज,आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर श्रीमहंत तेजस्व आनंद गिरि महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के वह मनसा देवी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज,जूना अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमंत प्रेम गिरि महाराज,गोकर्ण पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्रीमहंत कपिल पुरी महाराज,ने पौराणिक सिद्ध पीठ माया देवी मंदिर तथा नगर रक्षक आनंद भैरव की विधिवत्त पूर्ण वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना कर उत्तराखंड की यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर तथा श्री भोला गिरी आश्रम के पीठाधीश्वर श्रीमहंत तेजस्व आनंद गिरि महाराज ने यात्रा की सफलता की कामना करते हुए कहा कि यह पवित्र छड़ी यात्रा सनातन धर्म के परंपरागत सामाजिक सिद्धांतों समरसता के साथ-साथ वर्ण भेद को मिटाने के लिए पूरे देश में एक संदेश पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा जब तक सनातन मतावलंबी आपसी मतभेद जात-पात तथा वर्ण व्यवस्था से ऊपर उठकर एकजुट नहीं होंगे तब तक विधर्मी हम पर हावी होते रहेंगे। इसलिए पूरे राष्ट्र को एकजुट होकर सनातन धर्म को मजबूत करना है। आचार्य महामंडलेश्वर श्री महंत कैलाश आनंद गिरि महाराज ने कहा यह छड़ी यात्रा एक अत्यंत पवित्र उद्देश्य व संकल्प के साथ निकली जा रही है। उत्तराखंड के विकास तथा सीमावर्ती क्षेत्रों से पलायन रोकने के उद्देश्य से यह पिछले 5 वर्षों से लगातार निकाली जा रही है। श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा पवित्र छड़ी यात्रा पूरे उत्तराखंड के समस्त तीर्थाे का भ्रमण कर ऐसे उपेक्षित पौराणिक तीर्थों को चिन्हित कर प्रदेश सरकार को उनके जीर्णाेधार के लिए अनुरोध करेगी। इसके साथ-साथ सीमांतवर्ती क्षेत्र से लगातार हो रहे पलायन वह विधर्मियों की बढ़ती हुई जनसंख्या पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्रीय नागरिकों को जागरूक करने का अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा इन क्षेत्रों में उच्च स्तरीय चिकित्सा व शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी प्रदेश सरकार से अनुरोध किया जाएगा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा पवित्र छड़ी यात्रा का शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा और सामाजिक समरसता एकता व सनातन धर्म की रक्षा के लिए इस पूरे देश में भ्रमण कराया जाएगा माया देवी मंदिर से पवित्र छड़ी भूपत वाला स्थित स्वतंत्र धाम तथा स्वतंत्र धाम तथा गोकर्ण धाम पहुंची जहां महामंडलेश्वर कपिल पुरी महाराज श्री महंत केदार पुरी महाराज माइवाड़ा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत अन्नपूर्णागिरी श्रीमहंत महेश पुरी आदि ने पवित्र छड़ी को पूजा अर्चना कर ऋषिकेश के लिए रवाना किया। पवित्र छड़ी आज ऋषिकेश में विश्राम के पश्चात कल लाखामण्डल दर्शन करते हुए बड़कोट पहुंचेंगी।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।