Skip to main content

सनानत धर्म के साथ उपेक्षित पौराणिक तीर्थ स्थलों का विकास छड़ी यात्रा का उद्देश्य- श्रीमहंत रविंद्रपुरी

 नगर भ्रमण करते हुए हरकी पैड़ी पहुंची पवित्र छड़ी


हरिद्वार। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी नगर भ्रमण करते हुए रविवार को हरकी पैड़ी पहुंची। अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, श्रीमहंत राजगिरी,जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज,सचिव श्रीमहंत महेश पुरी,श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी,श्रीमहंत केदारपुरी,श्रीमहंत पूर्णागिरि,श्रीमहंत पुष्कर गिरी,कोठारी महाकाल गिरी,महंत रतन गिरी,महंत ग्वालापुरी,महंत धीरेंद्र पुरी,नागा संन्यासियों व श्रद्धालु नागरिकों के जत्थे के साथ माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद दत्तात्रेय चौक अपर रोड होते हुए पवित्र छड़ी हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पहुंची। इस दौरान भारी संख्या में नागरिकों व श्रद्धालुओं ने पवित्र छड़ी के दर्शन किए तथा पुष्प वर्षा कर पूजा अर्चना की। हरकी पैड़ी पहुंचने पर गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पवित्र छड़ी का स्वागत किया तथा मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना व दुग्ध अभिषेक कर उत्तराखंड राज्य की सुख समृद्धि,उन्नति की कामना के साथ पवित्र छड़ी की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि पवित्र छड़ी अखाड़ा परिषद में शामिल सभी अखाड़ों के प्रतिनिधि के रूप में पूरे उत्तराखंड का भ्रमण करती है। पवित्र छड़ी यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के साथ-साथ उत्तराखंड के उपेक्षित पौराणिक तीर्थ स्थलों का विकास करना है। ताकि इन क्षेत्रों में तीर्थाटन व पर्यटन को बढ़ावा मिले और स्थानीय युवकों को रोजगार प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि उपेक्षित क्षेत्र से युवाओं का पलायन रोकने के लिए इन क्षेत्रों में उच्च स्तरीय शिक्षा,चिकित्सा अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना भी इस यात्रा का उद्देश्य है। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज ने कहा कि पवित्र छड़ी यात्रा को शुभ मुहूर्त में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड की यात्रा के लिए रवाना करेंगे। यह पवित्र छड़ी गत 5 वर्षों से निरंतर संचालित की जा रही है और प्रदेश सरकार द्वारा इसे राजकीय पवित्र यात्रा घोषित किया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...